सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ICC की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम की कप्तान बनीं हरमनप्रीत कौर
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ICC की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम की कप्तान बनीं हरमनप्रीत कौर

Last updated: December 31, 2018 3:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दुबई:अंतरार्ष्ट्रीय क्रिकेट समिति  ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे और टी-20 टीमों की घोषणा की है और ऐसे में भारतीय खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की खिलाड़ी सूजी बेट्स को साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम की कप्तान चुना गया है। हरमनप्रीत को इस साल आयोजित हुए टी-20 विश्व कप टूनार्मेंट में भारतीय टीम को एक कप्तान के तौर पर सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इस टूनार्मेंट में हरमनप्रीत ने 160.5 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए थे।

इसके अलावा, उन्होंने इस साल खेले गए 25 टी-20 मैचों में 126.2 की स्ट्राइक रेट से 663 रन बनाए हैं। आईसीसीकी महिला टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हरमनप्रीत तीसरे स्थान पर हैं।

हरमनप्रीत ने कहा, “सच कहूं, तो मेरे लिए यह बेहद हैरानी की बात है। पिछले दो सालों में हमें काफी टी-20 मैच खेलने का मौका नहीं मिला है और ऐसे में टीम के आत्मविश्वास को मजबूत करने में मुझे काफी परेशानी हुई। हालांकि, टीम की सभी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की और अपनी क्षमता को दशार्या।”

उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार मेरे लिए काफी मायने रखता है और इससे मेरा आत्मविश्वास और भी मजबूत होगा। बीसीसीआई मुझ पर भरोसा दिखा रहा है और बोर्ड यह जानता है कि मैं टी-20 प्रारूप में अच्छा कर सकती हूं और मुझे भी भविष्य में स्वयं से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।”

न्यूजीलैंड की बेट्स को आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के तीन राउंड के बाद अपनी टीम को दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए दिए गए योगदान के तहत साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम की कप्तान के रूप में चुना गया है। इस साल खेले गए सात वनडे मैचों में बेट्स ने 438 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। आईसीसी की महिला वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में बेट्स सातवें स्थान पर है।

आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम में आस्ट्रेलिया की चार खिलाड़ी-एलीसा हेली, एलीसे पैरी, एश्ले गार्डनर, मेगन स्कट, भारतीय टीम की तीन खिलाड़ी-स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, पूनम यादव, न्यूजीलैंड की दो खिलाड़ी- सूजी बेट्स, लेह कास्पेरेक, बांग्लादेश की एक खिलाड़ी रुमाना अहमद और इंग्लैंड की एक खिलाड़ी-नटाली स्कीवर शामिल हैं।

इसके अलावा, आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में इंग्लैंड की -टैमी बेमोंट और सोफी एक्सेलेस्टोन, भारत की मंधाना और पूनम, न्यूजीलैंड की बेट्स और सोफी डिवेन, दक्षिण अफ्रीका की डेन वॉन निकेर्क और मारिजाने कॉप, ऑस्ट्रेलिया की एक एलीसा हेली, पाकिस्तान की एक सना मीर और वेस्टइंडीज की एक खिलाड़ी डिएंड्रा डोटिन शामिल हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सज्जन कुमार ने दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में किया सरेंडर
Next Article तीन तलाक बिल को लेकर हंगामे के बाद राज्यसभा 2 जनवरी तक के लिए स्थगित

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?