मुजफ्फरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां बोचहा मे एक चिप्स फैक्ट्री में सोमवार की सुबह भीषण आग लगने से बीस से अधिक मजदूर झुलस गये। प्रशासन ने एक की जिंदा जलने की पुष्टि की है जबकि सात मजदूरों का पता नही चल पा रहा है।
जानकारी के मुताबिक छह मजदूरों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गे है. कई लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल मे चल रहा है। आग लगने के वक्त पचास से अधिक लोग अन्दर थे। मरने वालों की संख्या बढ सकती है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौजूद है।
चिप्स कंपनी में भीषण आग से 3 की मौत, 7 मजदूर लापता, 20 झुलसे

