By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “द आर्ट ऑफ पिचिंग – शार्क टैंक वे”: जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु का प्रेरणादायक आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

“द आर्ट ऑफ पिचिंग – शार्क टैंक वे”: जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु का प्रेरणादायक आयोजन

Last updated: May 27, 2025 1:02 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ और साउथ द्वारा, जीतो लेडीज़ विंग एपेक्स और केकेजी ज़ोन के सहयोग से, एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “द आर्ट ऑफ पिचिंग – शार्क टैंक वे” का सफल आयोजन आदर्श कॉलेज, चामराजपेट में किया गया। यह आयोजन जेआईआईएफ और जे पॉइंट वर्टिकल के अंतर्गत हुआ, जहाँ स्टार्टअप ऊर्जा, उद्यमशीलता की समझ और नारीशक्ति की प्रभावशाली झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़ ने नवकार मंत्र के उच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। जीतो बेंगलुरु साउथ की अध्यक्ष बबीता रायसोनी ने मुख्य अतिथियों एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि “एक पिच केवल संवाद नहीं, बल्कि एक साथ सपने देखने का निमंत्रण है।” उन्होंने जीतो की विचारधारा – सेवा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण – पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इसे एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बना दिया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के वाइस चेयरमैन दिनेश बाफना ने कहा, “ऐसे मंच उद्यमिता की सोच को प्रोत्साहित करते हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम हैं।”
केकेजी ज़ोन की कन्वीनर पिंकी जैन ने महिलाओं को उनके विचारों की शक्ति पर विश्वास करने और नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जीएफ और जे पॉइंट की कन्वीनर अनिता पिरगल ने आयोजन को गर्व का विषय बताया और महिलाओं को समाज की दिशा बदलने वाली बताया।
एपेक्स वाइस चेयरपर्सन यश्मा जैन ने दोनों चैप्टर के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए उल्लेख किया कि केवल पाँच दिनों में इस स्तर का कार्यक्रम संभव हो सका। केकेजी ज़ोन के चेयरमैन प्रवीण बाफना ने महिलाओं को कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर व्यवसाय में कदम रखने के लिए प्रेरित किया।
श्रवण आरोग्यम एपेक्स चेयरमैन रमेश हरण ने साधु भगवंतों के स्वास्थ्य की सेवा से जुड़े कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया और जीतो नवकार दिवस की सफलता को उनके आशीर्वाद से जुड़ा बताया।
एपेक्स सेक्रेटरी श्रीपाल बछावत ने कहा, “लेडीज़ विंग ने पहला और अहम कदम उठाया – अवसर को पहचाना और उसे अपनाया।”
मुख्य वक्ता भरतजी ओसवाल, जीएफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बोट्री के चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर, ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हुए कहा कि “आज महिलाएं निर्णय निर्माता बन चुकी हैं, और स्मार्ट पिचिंग के ज़रिए निवेशक स्वयं आकर्षित होते हैं।”
इसके बाद कन्वीनर नीलम सांड और भाविका कोठारी द्वारा संचालित टॉक शो में दो प्रेरणादायक महिला उद्यमियों – श्रुति चाँद अग्रवाल (संस्थापक, नारिका) और शेफाली बाफना (संस्थापक, द रैप्ड हार्ट्स) ने अपने अनुभव साझा किए। उनकी कहानियाँ नवाचार, रणनीति और साहस का प्रतीक रहीं। कार्यक्रम में ऑडियंस इंटरेक्शन के लिए रैपिड-फायर राउंड और अनिता पिरगल द्वारा प्रायोजित लकी ड्रा भी रखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में डेप्युटी इन चार्ज सोनल जैन, एपेक्स चेयरपर्सन शीतल दुग्गड़, बेंगलुरु साउथ चेयरमैन रंजीत सोलंकी, साउथ चेयरमैन विमल कटारिया, मुख्य सचिव नितिन लूनिया, विजय सिंघवी, नॉर्थ चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना, और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।
महेश नाहर (केकेजी ज़ोन, जेएटीएफ के चीफ सेक्रेटरी), बिन्दु रायसोनी (एपेक्स कन्वीनर – स्मॉल हाउसहोल्ड बिज़नेस), मोनिका पिरगल (सीएफई एपेक्स वाइस चेयरपर्सन), कविता जैन (एपेक्स सेक्रेटरी – माइनॉरिटी), नेमीचंद दलाल (जीतो लेडीज़ विंग कन्वीनर – बेंगलुरु नॉर्थ), सुमन वेद मुथा, लता बोहरा, सुमन रांका सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सुंदर संचालन रक्षा छाजेड़ ने किया और निधि पालरेचा ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article TPF बैंंगलुरु ने किया मंत्र मैजिक द्वारा मानसिक शांति” विशेष सत्र का सफल आयोजन
Next Article एक्ट्रेस आकांक्षा कपूर ने शेयर की अरुणाभ कुमार के साथ BTS तस्वीरें, लिखी दिल की बात

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?