मुंबई। नवरात्र के पावन अवसर पर ‘एस्टी सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन’ द्वारा बोरीवली (पश्चिम) के साईबाबा नगर में भव्य नवरात्र उत्सव का आयोजन किया गया है। मंडल द्वारा स्थापित अम्बा माता की दिव्य और आकर्षक मूर्ति भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी है। भव्य पंडाल की उत्कृष्ट सजावट और जगमग रोशनाई ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में प्रति दिन हजारों श्रद्धालुओं ने माता की मूर्ति का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार – लेखक अमित मिश्रा को सामाजिक क्षेत्र और पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुम्बई कॉंग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एसोसिएशन के प्रमुख भूषण पाटिल ने शॉल, और स्मृति चिन्ह देकर अमित मिश्रा को सम्मानित किया। सत्कार के उपरांत पत्रकार अमित मिश्रा ने मीडिया से बात की व आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर एस्टी सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण पाटिल, मनोज नायर, रविन्द्र पाटिल, बृजभूषण खंडाल, नीरज भाटिया, वरुण पाटिल, रमेश धावड़े, आशीष बोगेशरा, आशीष जाधव, पार्थ वधन,दिनेश जानी, विनय नगराले,
मिहिर सिंह,रितेश पुजारी तथा मनोज सोनावणे उपस्थित रहे।
“एस्टी सोशल एंड वेल्फेयर एसोसिएशन” आयोजित नवरात्र उत्सव में पत्रकार अमित मिश्रा का सत्कार
Highlights
- मुम्बई कॉंग्रेस उपाध्यक्ष भूषण पाटिल के नेतृत्व में शानदार आयोजन

