पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी, अभिनेत्री गीता बसरा ने अपने नए शो ‘Who’s The Boss’ का ऐलान कर दिया है। यह शो 26 मई 2025 को मुंबई मशहूर होटल आईटीसी मराठा में लांच किया किया, जिसमें बड़ी संख्या में मीडिया एवं उनकी टीम से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।
हरभजन सिंह एवं गीता बसरा ने बात करते हुए बताया कि ‘Who’s The Boss’ एक अनोखा और मनोरंजक शो है, जो दर्शकों का हल्के-फुल्के अंदाज में मनोरंजन करेगी। हरभजन और गीता ने साफ किया है कि यह शो बिग बॉस से पूरी तरह अलग है और इसमें कोई विवाद या ड्रामा नहीं होगा। बल्कि, यह शो मजेदार बातचीत और हंसी-मजाक पर आधारित है, जो दर्शकों को एक ताजगी भरा अनुभव देगा।
लॉन्च इवेंट में हरभजन सिंह ने कहा, “हमारा शो ‘Who’s The Boss’ मनोरंजन और मस्ती से भरा है। हम विवादों से दूर रहना चाहते हैं और दर्शकों को एक खुशनुमा अनुभव देना चाहते हैं।” गीता बसरा ने भी उत्साह जताते हुए कहा, “यह शो हमारी केमिस्ट्री को दर्शाता है और हम चाहते हैं कि दर्शक इसे देखकर हंसें और खुश हों।”
हरभजन सिंह और गीता बसरा के नए शो ‘Who’s The Boss’ की धमाकेदार शुरुआत

