By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अल्लू अर्जुन ने शेयर की डायरेक्टर राघवेंद्र राव गारू के साथ तस्वीरें, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अल्लू अर्जुन ने शेयर की डायरेक्टर राघवेंद्र राव गारू के साथ तस्वीरें, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Last updated: May 24, 2025 1:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके अल्लू अर्जुन स्क्रीन पर जितना कमाल दिखाते हैं, उतना ही लोगों के दिलों में भी बसते हैं।  शुक्रिया कहना, दूसरों की इज़्ज़त करना और दिल से जुड़ाव रखना, यही बातें हैं जो उन्हें सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बनाती हैं।

अल्लू अर्जुन एक आइकॉन स्टार हैं, लेकिन उनकी पहचान सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए उनकी वफादारी से भी होती है, जो उनके सफर का हिस्सा रहे हैं। इसका एक खूबसूरत उदाहरण है – उनके ऑफिस के बाहर लगी एक तस्वीर, जिसमें डायरेक्टर राघवेंद्र राव गारू नजर आते हैं। उस तस्वीर के नीचे लिखा है – “My First Director” यानी “मेरे पहले निर्देशक”।

जैसे ही डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं और अपने दिल से उन्हें प्यार और शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा – “मेरे गुरुजी @Ragavendraraoba गरु को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं! मेरे पहले डायरेक्टर… वो इंसान जिन्होंने मुझे फिल्मों में लॉन्च किया। हमेशा के लिए आभारी रहूंगा।🖤”

Wishing a very Happy Birthday to my guru ji @Ragavendraraoba garu ! My first director . The man who launched me into films . Gratitude forever 🖤 pic.twitter.com/HdDXlzpj1Y

— Allu Arjun (@alluarjun) May 23, 2025

अपने ऑफिस के एंट्रेंस पर पहले डायरेक्टर राघवेंद्र राव गारू की तस्वीर लगाना अल्लू अर्जुन की उस इंसानी खूबसूरती को दिखाता है जो शायद उनके स्टारडम से भी बड़ी है। ये छोटा सा लेकिन दिल छू जाने वाला जेस्चर इस बात का सबूत है कि वो अपने सफर में साथ देने वालों के लिए आज भी वही इज़्ज़त और वफ़ादारी रखते हैं।
डायरेक्टर राघवेंद्र राव गारू ने अल्लू अर्जुन को बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म गंगोत्री (2003) में डायरेक्ट किया था। उनके करियर की शुरुआती नींव रखने में राघवेंद्र राव का बड़ा हाथ रहा है। तभी तो अल्लू अर्जुन हर मौके पर अपने इस पहले निर्देशक के लिए प्यार और सम्मान जताना नहीं भूलते, चाहे वो दिल से लिखा गया जन्मदिन का संदेश हो या फिर अपने ऑफिस में दी गई ये खास जगह, जो एक खूबसूरत श्रद्धांजलि जैसी लगती है।
पुष्पा 2: द रूल के साथ अल्लू अर्जुन ने न सिर्फ कामयाबी की मिसाल पेश की, बल्कि अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल भी जीत लिया। इस फिल्म ने हिंदी में करीब ₹800 करोड़ की कमाई की, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹1800 करोड़ तक पहुंच गया। ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक बन चुकी है। अब हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है कि आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन आगे क्या धमाका करने वाले हैं। एक बात तो तय है, वो जो भी लेकर आएंगे, वो बड़ा ही नहीं, जबरदस्त होने वाला है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विपुल शाह और मनोज बाजपेयी पहली बार आए साथ, अगस्त से शुरू होगी पॉलिटिकल ड्रामा ‘गवर्नर’ शूटिंग
Next Article कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया: नेटिज़न्स ने दी हरी झंडी, फैन्स बोले – डायरेक्टर बना रहे हैं एक ‘लीगेसी’

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?