पालघर। अभातेयुप का महत्वपूर्ण आयाम जैन संस्कार विधि जिसके अन्तर्गत तेरापंथ युवक परिषद पालघर द्वारा स्थानकवासी सम्प्रदाय से श्रीमान यशवंत जी लोढ़ा के नुतन प्रतिष्ठान बालाजी इंफोटेक का शुभारंभ 18 मई 2025 रविवार को सुबह 10 बजे परिवारजनों की उपस्थिति में सानंद संपन्न करवाया।
संस्कारक श्री. दिनेश राठौड़, संस्कारक श्री. नरेंद्र जैन, संस्कारक श्री. मयुर चपलोत, संस्कारक श्री. विक्रम बाफना ने भगवान पार्श्वनाथ की मंगल स्तुति के साथ जैन संस्कार विधि की उपयोगिता एवं मूल विधि पर प्रकाश डाला, तत्पश्चात नमस्कार महामंत्र के भावपूर्ण उच्चारण से कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
मंगल मंत्रों के साथ मोली तिलक किया गया , एवम विविध शक्तिशाली मंत्रों का उच्चारण के बाद मंगल भावना यंत्र का अर्थ सहित सामूहिक उच्चारण कर स्थापना हुई। ग्रह शांति मंत्र, लोगस्स के उच्चारण के बाद लाल फीता खोलते हुए मंगल शुभारंभ संपन्न हुआ।
अंत में आध्यात्मिक दक्षिणा, आशीर्वाद मंत्र, महावीर स्तुति एवं मंगल पाठ से कार्यक्रम संपन्न हुआ। परिवार जन कार्यक्रम के दौरान पूरी भावना से जुड़े रहे और अंत में पालघर तेयुप मंत्री विक्रम बाफना ने नुतन प्रतिष्ठान की शुभकामनाएं देते हुए मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया! समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में जैन संस्कार विधि द्वारा नुतन प्रतिष्ठान का शुभारंभ

