By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘सितारे जमीन पर’ के चमकते सितारे आशीष पेंढसे से कीजिए मुलाकात!
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘सितारे जमीन पर’ के चमकते सितारे आशीष पेंढसे से कीजिए मुलाकात!

Last updated: May 17, 2025 1:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’, जो उनकी 2007 की सुपरहिट ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है, इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। हर कोई एक बार फिर प्यार, हंसी और इमोशन्स से भरी इस खूबसूरत कहानी का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे हैं, जो पहली बार बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इन यंग डेब्यूटेंट्स ने ट्रेलर में ही अपनी मासूमियत और जोश से सबका दिल जीत लिया है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है।
अब वो खास पल आ गया है, जब ‘सितारे जमीन पर’ के इन नए चमकते सितारों से फॉर्मली मिलवाने का वक्त है। तो, मिलिए गुड्डू, सुनील, शर्मा जी, करीम, लोटस, बंटू, सतबीर, राजू, गोलू और हरगोविंद से जो एक जोशीले और जिंदादिल यंगस्टर्स की टोली है, जिन्हें उनके पैशनेट कोच गुलशन गाइड कर रहे हैं। ये सब मिलकर हंसी, मस्ती और चैलेंज से भरे अनमोल पलों से भरी एक यादगार कहानी लेकर आ रहे हैं, जो हर दिल को छू जाएगी।
‘सितारे जमीन पर’ की कास्ट से मिलवाते हुए मेकर्स ने लिखा, “अनफिल्टर्ड, अनएडिटेड और अनस्क्रिप्टेड… मिलिए हमारे सितारे सुनील से 🌟 #SitaareZameenPar ट्रेलर आउट अब। 🔗- लिंक बायो में। 20 जून को सिनेमाघरों में।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर ‘शुभ मंगल सावधान’ बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’ में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा संदेश देने कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में विदेश जाएंगे बहुदलीय नेता
Next Article गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘करिहईया डोले’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
state
May 5, 2026
15 हजार वोटों से ममता बनर्जी की हुई हार, शुभेंदु अधिकारी ने दी शिकस्त
national
May 5, 2026
आज से बंगाल भयमुक्त हुआ और विकास के भरोसे से युक्त हुआ : मोदी
national
May 5, 2026
सतिंदर सरताज ने रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ प्रदर्शन को दिया “स्टैंडिंग ओवेशन”: “ऐसी मेहनत को मैं दिल से सराहता हूं”
entertainment
May 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?