मेलबर्न:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय टीम ने पहली पारी 169.4 ओवर में 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस (5) और आरोन फिंच (3) नाबाद हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया के पास अब भी 435 रनों की बढ़त है।
इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे दिन 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर पहली पारी घोषित की। रोहित शर्मा 114 गेंदों में 5 चौके की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत का अखिरी विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा। वह 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने 106, कप्तान विराट कोहली ने 82, मयंक अग्रवाल ने 76 और रोहित शर्मा ने नाबाद 63 रन बनाये। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 72 रन देकर 3 विकेट लिए। मिशेल स्टार्क ने 87 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
इससे भारत ने सुबह दो विकेट पर 215 रन से आगे खेलना शुरू किया। कोहली ने दिन के पहले ओवर में ही 110 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पहले घंटे में दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए, लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया रन प्रवाह पर अंकुश लगाने में सफल रहा। पैट कमिंस ने फिर से शानदार स्पैल किया। उन्होंने पिच से पूरा फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने दोनों भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में रखा।
नाथन लियोन ने लेग साइड पर क्षेत्ररक्षण सजाकर गेंदबाजी की। पुजारा के साथ उनका द्वंद्व देखने लायक था। भारतीय बल्लेबाज ने उन पर कुछ खूबसूरत शॉट लगाए। दूसरी तरफ कल 47 रन के निजी योग पर जीवनदान पाने वाले कोहली को गेंदबाजों ने लगातार परेशानी में रखा। सुबह के सत्र में 28 ओवर में केवल 62 रन बने। पुजारा ने लंच से ठीक पहले 280 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
दिन का पहला विकेट कप्तान विराट कोहली के रूप गिरा। उन्हें मिशेल स्टार्क ने आरोन फिच के हाथों कैच कराया। विराट 204 गेंदों में 9 चौके की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ ही देर बाद पैट कमिंस की एक नीची रहती गेंद पर चेतेश्वर पुजारा बोल्ड हो गए। उनकी मैराथन पारी 106 रनों पर खत्म हुई। इसके लिए उन्होंने 319 गेंदों का सामना किया, जबकि 10 चौके लगाए। विराट और पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की पार्टनरशिप हुई।
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने 5वें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की। पारी की शानदार शुरुआत करने वाले रहाणे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे कि नाथन लियोन की एक नीची रहती गेंद पर LBW आउट हो गए। उन्होंने 76 गेंदों में दो चौके की मदद से 34 रन बनाए। उनका विकेट 361 रनों के टीम स्कोर पर गिरा। पंत 39 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच उस्मान ख्वाजा ने लपका।
भारत की स्थिति मजबूत

