ठाणे। ठाणे में 28 जुलाई 2024 को ज्ञानशाला मे जैन संस्कार विधि ज्ञानशाला के बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं का जैन संस्कार विधि से जन्म दिवस मनाया गया।
जैन संस्कारक कमलेश जी दुग़्गड , विमल जी गादिया , नीरज जी बोथरा के द्वारा बच्चो एवं प्रशिक्षिकाओं का जन्म दिवस एवं शादी की सालगिरह मनाये गये ।
ठाणे तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेन्द्र जी वागरेचा , मंत्री पवन जी ओस्तवाल, कार्याध्यक्ष नरेश जी बाफ़ना , एवं सह मंत्री राजू जी बफ़ना की उपस्थिति रही ।
आभार ज्ञापन मुख्य प्रशिक्षिका निशा जी भटेवरा द्वारा किया गया । एक वर्ष के लिए सबको सामूहिक फाइव स्टार न खाने का संकल्प करवाया गया और अन्य बच्चो को एक सप्ताह तक बर्गर न खाने का संकल्प करवाया गया । 55 बच्चे एवं 16 प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति रही । उपस्थिति, संकल्प एवं घोष द्वारा ज्ञानशाला का समापन हुआ ।
ठाणे में जैन संस्कार विधि ज्ञानशाला के बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं का जन्म दिवस मनाया गया
