भायंदर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिलामण्डल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल भायंदर द्वारा साध्वी श्री पुण्य यशा जी के सानिध्य में जुलाई माह की कार्यशाला, “कैंसर अवेर्नेस योगा कैम्प” आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की बहनो द्वारा प्रेरणा गीत से हुई योग प्रशिक्षिका रेशमा जी ने हमें योग द्वारा कैसे कैंसर से बच सकते हैं वह समझाया हमारा खानपान जैसे पैकेट फूडस नही खाना है हेल्दी खाना क्या लेना चाहिये उसके बारे में समझाया । रोज एक घंटा अपने आप को समय दे उसके बारे में बताया और कम से कम 1 घंटा योग प्राणायाम करने के बारे में समझाया और और सभी महिला मंडल को योग करवाया ।
साध्वी श्री पुण्ययशाजी ने प्रेरणा पाथेय में कहा की हमे अच्छा स्वस्थ जीवन चाहिए तो हमारे प्रयास भी वैसे ही होने चाहिए। हमें जैन धर्म के मूल्यों को अपने जीवन में स्थान देना चाहिए जिससे हम रोग मुक्त एक्टिव लाइफस्टाइल अपना सके। मंत्री निशु जी डागा ने संचालन किया।
उपाध्यक्ष दीपिका जी बुच्चा ने सभी बहनो का स्वागत किया ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी दुगड़ ने भोजन के न्यूट्रिशन के बारे में बताया जिससे हम कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं। पूर्व संयोजिका ने रेशमाजी का स्वागत बुक द्वारा किया ।कोषाध्यक्ष कुसुम जी खाब्या ने सभी का आभार किया। कार्यक्रम में 35 बहनो की उपस्थिति रही। यह जानकारी Jtn प्रतिनिधि पारस कच्छारा ने दी।
भायंदर में कैंसर अवेर्नेस योगा कैम्प” कार्यशाला का आयोजन
