By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रेसिपी :सर्दियों में उड़द दाल की पिन्नियों का लुत्फ उठाएं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

रेसिपी :सर्दियों में उड़द दाल की पिन्नियों का लुत्फ उठाएं

Last updated: December 7, 2018 1:14 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

सर्दियां शुरू होते ही कुछ चीजों का नाम रह रह कर आसपास में उठने लगता है। इसमें एक तो सरसों का साग और मक्के की रोटी है, जिसकी रेसिपी हम आपको पहले ही बता चुके हैं और दूसरी हैं पिन्नियां। यह पंजाब में काफी फेमस हैं। पिन्नी आटे, उड़द दाल और मेवों से बनती है। आज हम आपको उड़द दाल की पिन्नी की रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री :
3/4 कप उड़द दाल
1 1/2 कप चीनी/शक्कर
3/4 कप मावा (150 ग्राम)
1 कप घी
2 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून गोंद
100 ग्राम काजू, बारीक काट लें
100 ग्राम बादाम, बारीक काट लें
1/4 कप सूजी
2 1/2 कप पानी

विधि : 
उड़द दाल को साफ कर धो लें। इसे एक पैन में पानी डालकर 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। भीगी दाल का पानी छान लें। इसे मिक्सी में थोड़े से पानी के साथ डालकर गाढ़ा दरदरा पेस्ट बना लें।

अब कड़ाही में घी डालकर हल्का गरम करें। 50 ग्राम घी बचा लें। इससे ड्राई-फ्रूट और गोंद भूनेंगे। घी के गर्म हो जाने पर पहले सूजी डालें। इसके बाद पिसी हुई उड़द दाल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

कड़छी से चलाते हुए सुनहरा होने तक दाल के पेस्ट को भून लें। जब यह भुन जाएगा तो दाल से घी अलग होता दिखने लगेगा और अच्छी महक भी आने लगती है। इस मिश्रण को एक प्लेट पर निकाल लें।

इसके बाद कड़ाही में मावा डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लें। मावा भूनने के लिए आंच धीमी ही रखें। मावा भुन जाए तो इसे भी एक कटोरी में निकाल लें। कड़ाही को टिश्यू से पोंछ लें। इसमें में बचा हुआ घी डालकर गर्म करें। घी हल्का गर्म होने पर इसमें गोंद डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भून लें।

गोंद जब फूलकर बड़ा हो जाए और इसका रंग बदल जाए तो इसे निकाल लें। गोंद को मीडियम आंच पर ही भूनें क्योंकि तेज आंच पर भूनने पर गोंद बाहर से तो ब्राउन हो जाएगा, लेकिन अंदर से कच्चा रह सकता है।

भुनी गोंद को अलग प्लेट में निकाल लीजिए। हल्का-सा ठंडा होने पर कड़छी या बेलन दबाव देते हुए दरदरा कूट लें। अब बचे हुए घी में काजू और बादाम डालकर 1-2 मिनट तक भून लें। कड़ाही से निकाल कर प्लेट पर रखें।

चाशनी बनाएं
इसके लिए पैन में चीनी और 1/2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर रखें। पिन्नियों के लिए दो तार की चाशनी बनानी है। जब चाशनी में उबाल आने लगे तो इसे 2-3 मिनट तक और अच्छी तरह से पका लें। चाशनी बन गई है या नहीं, चेक करने के लिए इसकी 2-3 बूंदें प्लेट में निकालकर रख लीजिए। अब इसको उंगली और अंगूठे के बीच में ले लें। अगर चाशनी में से चिप-चिप महसूस होती है और इसमें से 2 या 1 लम्बा तार निकता दिखाई पड़े तो चाशनी बनकर तैयार हो चुकी है।

चाशनी को हल्का ठंडा होने दीजिए और फिर इसमें भून कर रखी हुई दाल डाल कर मिला दीजिए। इसमें भूने हुए काजू- बादाम और पिसी हुई गोंद भी डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिश्रण को इतना ठंडा होने दें ताकि आराम से हाथ में ले सकें। अब मिश्रण में इलायची पाउडर और मावा डाल कर मिला लें। इसमें बचा हुआ घी भी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

पिन्नी बनाने के लिए मिश्रण तैयार है। इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर और दबा-दबा कर मन चाहे आकार के लड्डू बना लें। फिर हल्का-सा दबा दें। जिससे इनका शेप आयताकार हो जाएगा। मिश्रण से पिन्नी बना लें। इसके बाद पिन्नियों पर कटी बादाम लगा दें। उड़द दाल की पिन्नी को एक महीने तक रखा जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत मजबूत, ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड से उम्मीद
Next Article सुशांत सिंह और सारा अली की ‘केदारनाथ’ फिल्म उत्तराखंड के सात जिलों में हुई बैन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026
जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?