By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डिजिटल दुनिया को धर्मेंद्र ने कहा अलविदा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

डिजिटल दुनिया को धर्मेंद्र ने कहा अलविदा

Last updated: November 27, 2018 4:35 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई: हिंदी सिनेमा के सबसे ख़ूबसूरत और बहुआयामी कलाकारों में शामिल धर्मेंद्र ने डिजिटल दुनिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। उन्होंने अपने फैंस से वापसी का वादा किया है, मगर कब लौटेंगे यह नहीं बताया है।
उम्र के आठवें दशक में चल रहे धर्मेंद्र ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के ज़रिए दी है। अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करके बॉलीवुड के हीमैन ने लिखा है- ”प्यारे दोस्तों, आपके प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया। डिजिटल वर्ल्ड से ब्रेक ले रहा हूं। अपने कमेंट्स भेजते रहना और जैसे ही मैं वापस लौटूंगा, दोबारा आपसे कनेक्ट होऊंगा। प्यार।” धर्मेंद्र ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ की अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इसके बाद वो नियमित रूप से सक्रिय रहे। धर्मेंद्र अधिकतर थ्रोबैक तस्वीरें ही सोशल मीडिया में शेयर करते रहे हैं। धर्मेंद्र के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
इंस्टाग्राम से रुख़सत होने से पहले धर्मेंद्र ने मुक्केबाज़ अमिल पंघाल, उनके पिता और कोच के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने शोले के वीरू से उनके घर पर मुलाक़ात की और इस तरह धर्मेंद्र ने अपना वादा पूरा किया। जकार्ता में 18वें एशियन खेलों मेें स्वर्ण पदक जीतने के बाद अमित ने सोशल मीडिया में धर्मेंद्र से मुलाक़ात करने को अपना सपना बताया था। तब धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया में जीत की बधाई देते हुए उनसे मिलने का वादा किया था। अमित के साथ खिंचवाई तस्वीर में धर्मेंद्र ने लिखा है कि मुझे तुम पर गर्व है बेटे। मुझे यक़ीन है कि तुम ओलंपिक खेलों में भी कमाल करोगे। मुझे ख़ुशी है कि तुम अपने पिता और कोच के साथ मुझसे मिले।
अमित पंघाल ने तब कहा था कि उनके पिता और कोच धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन हैं और जब उनकी फ़िल्म आ रही होती है तो किसी को टीवी को हाथ भी नहीं लगाने देते। नीचे दी गयी तस्वीर में अमित के पिता बिजेंद्र सिंह और कोच अनिल धनखड़ धर्मेंद्र के साथ हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दिल्ली से आदेश लेता तो सज्जाद लोन की बनती सरकार: सत्यपाल मलिक
Next Article मिताली का खुलासा, कोच करना चाहते हैं मेरा करियर बर्बाद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा हर्षोल्लास के साथ गणगौर कार्यक्रम सम्पन्न
social
May 1, 2026
“नायाब मिधा लाइव” से सजा जेएलडब्ल्यू कनेक्ट का आगाज़, आगामी आयोजन हेतु दिया आमंत्रण
social
May 1, 2026
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य प्रवर का 53 वां दीक्षा दिवस समारोह
social
May 1, 2026
सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?