मुम्बई: चातुर्मासिक प्रवास खत्म होने के पश्चात साधु संतों का विहार शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आगम मनीषी प्रोफेशर मुनि श्री महेंद्र कुमार जी एवं मुनिवृन्दो का विहार ठाणे भवन से भांडुप तेरापंथ भवन में हुआ। इस अवसर पर ठाणे एवं भांडुप तेरापंथ समाज के श्रावकों ने रास्ते की सेवा का लाभ लिया। चारित्रत्माओं के एक दिवसीय प्रवास पर भांडुप तेरापंथ समाज में हर्ष दिखाई दिया। इस अवसर पर तेरापंथ भवन में भव्य प्रवचन का आयोजन रखा गया। डॉक्टर अभिजीत मुनि ने श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए अपने भावों को रखा। वही एक दिवसीय प्रवास के दौरान ज्ञानशाला के बच्चों का आयोजन भी रखा गया। साथ ही सामूहिक सामायिक का आयोजन रखा गया जिसमें भारी संख्या में श्रावकों की उपस्थिति रही।
भांडुप सभा के मंत्री देवेंद्र कोठारी ने कहा कि चारित्रत्माओं के आगमन समाज के युवाओं एवं श्रावक समाज मे एक अलग सी ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष मनसुख हिरण, तेयुप कोषाध्यक्ष मुकेश कोठारी, सभा कोषाध्यक्ष कमल हिरण, रतन हिरण, रोशनलाल कोठारी, जगदीश मादरेचा, पारस चंडालिया, दिनेश भंडारी, जीतू पोरखरना, मनोज पोखरना, बाबूलाल कोठारी, सुरेश कोठारी, मंजू देवी हिरण, भगवती देवी हिरण, रीता कोठारी, लक्ष्मीलाल सिंघवी, मुकेश धाकड़, रमेश सोनी, ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्री श्रीमाल, अमृत श्री श्रीमाल, मनोहर कच्छारा, नरेश बाफना आदि की उपस्थिति रही।

