By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अयोध्या में लगने वाली भगवान श्रीराम प्रतिमा को मंजूरी, 221 मीटर ऊंची होगी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अयोध्या में लगने वाली भगवान श्रीराम प्रतिमा को मंजूरी, 221 मीटर ऊंची होगी

Last updated: November 25, 2018 9:02 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर
SHARE

लखनऊ:यूपी सरकार ने अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा की फोटो शनिवार की देर रात जारी कर दी है। यह फोटो मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा प्रजेंटेशन देखने के बाद उनकी मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत रूप से जारी की गई है।
अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश अवस्थी ने बताया कि अयोध्या में लगने वाली विशालकाय मूर्ति की स्थापना के लिए कुल पांच वास्तुविद् फर्मों को छांटा गया। इन फर्मों ने अपना प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया। यूपी सरकार की योजना के अनुसार भगवान श्रीराम की कुल 221 मीटर ऊंची मूर्ति स्थापित होगी। इसमें 151 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति होगी। मूर्ति के ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र होगा। इसके साथ ही प्रतिमा का बेस-पैडस्टल 50 मीटर ऊंचा होगा। इस तरह कुल मिलाकर 221 मीटर ऊंची प्रतिमा होगी।
खास बात यह है कि इस 50 मीटर ऊंचे पैडस्टल के अंदर ही भव्य व अत्याधुनिक म्यूजियम का प्रावधान होगा जिसमें सप्तपुरियों में अयोध्या का इतिहास, इक्ष्वाकु वंश के इतिहास में राजा मनु से लेकर वर्तमान श्रीराम जन्मभूमि तक का इतिहास, भगवान विष्णु के सभी अवतारों का ब्योरा होगा। देश के सभी सनातन धर्मों के विषय में आधुनिक तकनीक पर प्रदर्शन की व्यवस्था होगी। इस योजना के लिए उपयुक्त जमीन का चयन के लिए सॉयल टेस्टिंग एवं विंड टनेल टेस्टिंग आदि के काम कराए जा रहे हैं।
पर्यटन विभाग लगाएगा मूर्ति
मूर्ति लगाने का काम पर्यटन विभाग करेगा। यह मूर्ति गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थापित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से भी ऊंची होगी। भगवान श्रीराम की प्रतिमा के सरयू नदी के किनारे स्थापित होने की पूरी संभावना है। सरदार पटेल की प्रतिमा देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मभूषण रामसुतार के मार्ग निर्देशन में तैयार हुई थी, इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि भगवान श्रीराम की मूर्ति भी रामसुतार के ही मार्ग निर्देशन में बनेगी। विशेष बात यह भी है कि रामसुतार आज के प्रजेंटेशन में खासतौर से मौजूद रहे। वे मायावती द्वारा अपने कार्यकाल में बनाए गए स्मारकों का काम भी देख चुके हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article टीडीपी सांसद के दस्तावेजों से हुआ 5,700 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का खुलासा: ईडी
Next Article एक महीने में पेट्रोल 8 और डीजल 6 रुपये सस्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?