लुंगलेई:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी मिजोरम के लुंगलेई में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि संविधान में मिजो समाज को जो भी अधिकार मिले हैं, उनकी रक्षा की जाएगी। यह हमारा कमिटमेंट है। कांग्रेस करीबियों के लिए योजनाएं बनाती है, वहीं, बीजेपी सामान्य लोगों के लिए योजनाएं लाती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको याद हो, कुछ महीने पहले कांग्रेस नेताओं ने नॉर्थ ईस्ट के पारंपरिक पोशाक का अपमान किया था। उत्तर पूर्व में विभिन्न स्थानों पर मुझे जो पोशाक दी गई है, उसे उनके द्वारा अपमानित किया गया। जब वे यहां आते हैं तो वे बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन यह उनकी वास्तविकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है जब इस इलाके का विकास होगा। बीजेपी लगातार नॉर्थ ईस्ट का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम यहां पर हाईवे, एयरवे, वॉटरवे, रेलवे की कनेक्टिविटी पर ध्यान दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि फुटबॉल मिजोरम का पैशन है। फुटबॉल की टीम में कई खिलाड़ी मिजोरम से आते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नॉर्थ ईस्ट का डंका बजा है।
कांग्रेस करीबियों के लिए योजनाएं बनाती है, बीजेपी जनता के लिए:पीएम मोदी

