By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सरकार ने एक साल में बदले 25 गांवों और शहरों के नाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

सरकार ने एक साल में बदले 25 गांवों और शहरों के नाम

Last updated: November 12, 2018 6:26 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: सरकार ने पिछले एक साल में देशभर में कम-के-कम 25 शहरों और गांवों का नाम बदलने के आवेदन पर मंजूरी की मुहर लगाई है। जिन अहम जगहों के नाम बदलने का आवेदन उसके पास लंबित है उनमें पश्चिम बंगाल का नाम टॉप में आता है। जिनका नाम बदला गया है उनमें हालिया एंट्री इलाहाबाद और फैजाबाद की है, जिन्हें क्रमश: प्रयागराजऔर अयोध्या किया गया है।
पश्चिम बंगाल को बांग्ला करने सहित कई जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव केंद्र के पास लंबित है। जगहों के नाम बदलने की प्रक्रिया लंबी है और इसमें कई केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की भागीदारी होती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनका मंत्रालय पिछले एक साल में देशभर में 25 गांवों और शहरों का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे चुका है।
किनका बदला नाम
इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने का प्रस्ताव मंत्रालय को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिला था। जिन जगहों का नाम बदलने के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है उसके मुताबिक, आंध्र प्रदेश में ईस्ट गोदावरी जिले के राजामुंदरी को राजामहेंद्रवरम, उड़ीसा में भद्रक जिले के आउटर व्हीलर को ए पी जे अब्दुल कलाम आइलैंड, केरल में मलप्पुरा जिले के एरिक्कोड को एरिकोड, हरियाणा में जींद जिले के पिंडारी को पांडु-पिंडारा करना है।
इनके अलावा महाराष्ट्र में सांगली जिले में लांडगेवाड़ी को नरसिंहगांव, हरियाणा में रोहतक जिले के गढ़ी सांपला को सर छोटू राम नगर, राजस्थान में नागौर जिले के खाटू कलां गांव को बड़ी खाटू, मध्य प्रदेश में पन्ना जिले के महगवां छक्का को महगवां सरकार और महगवां तिलिया को महगवां घाट, उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के शुक्रताल खादर को सुखतीर्थ खादर और शुक्रताल बांगर को सुखतीर्थ बांगर करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि नगालैंड में दीमापुर के कछेरीगांव का नाम बदलने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने हाल में खारिज कर दिया था।
दूसरे अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय जगहों के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी संबंधित एजेंसियों के साथ सलाह करके मौजूदा दिशा-निर्देशों के हिसाब से देता है। मंत्रालय रेल मंत्रालय, डाक विभाग और सर्वे ऑफ इंडिया से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के बाद ही जगह का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी देता है। इन संगठनों को अपने रिकॉर्ड में यह चेक करना होता है कि उसमें प्रस्तावित नाम वाला कोई गांव या शहर पहले से तो नहीं है।
किसी राज्य का नाम बदलने के लिए बहुमत से संसद के जरिए संविधान में बदलाव करना होता है जबकि गांव या शहर का नाम बदलने के लिए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर काफी होता है। पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करने का राज्य सरकार का प्रस्ताव हाल ही में यूनियन होम मिनिस्ट्री ने अपनी इस राय के साथ मिनिस्ट्री ऑफ एक्सर्टनल अफेयर्स के पास भेजा कि प्रस्तावित नाम पड़ोस के बांग्लादेश से मिलता-जुलता है। गुरुवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा था कि राज्य सरकार अहमदाबाद का नाम कर्णावती करने पर विचार कर रही है और नया नाम लोकसभा चुनाव से पहले पक्का हो जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रविवार को सेंट्रल रेलवे पर खुला सुविधाओं का पिटारा
Next Article राजस्थान चुनाव 2018: BJP ने जारी की 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?