By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा

Last updated: April 22, 2026 12:22 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को तेरापंथ भवन, कांदिवली में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा का आयोजन किया गया। अभातेममं राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण एवं टीम द्वारा आज मुंबई स्तरीय संगठन यात्राओं के क्रम में प्रथम संगठन यात्रा कांदिवली से शासन श्री साध्वी श्री विद्यावती जी के द्वारा मंगल पाठ श्रवण से प्रारंभ की गई। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वीश्री विद्यावति जी (द्वितीय) की सहवर्तनी साध्वी श्री प्रियंवदा जी, साध्वी श्री प्रेरणाश्री जी ने नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांदिवली की बहनों द्वारा मंगलाचरण एवं स्वागत गीतिका की प्रस्तुति के पश्चात साध्वी श्री जी ने अपने प्रेरणा पाथेय में महिला मंडल की तुलना महिला सेवा से करते हुए, मंडल की एकता और सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा- कांदिवली महिला मंडल एक सक्षम, कर्मठ और सेवाभावी महिला मंडल है।
कांदिवली मण्डल अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी कोठारी ने अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के पदाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि नारी लोक में प्रेषित सभी कार्यों को मंडल सफल रूप से संपादित करने का पूरा प्रयास करेगा, साथ ही मंडल सदस्यों को सक्रिय करने का प्रयास करेगा।
कांदिवली महिला मंडल मंत्री श्रीमती रेखा जी धोका ने अपनी प्रतिवेदन में मंडल की सदस्यों के विषय में जानकारी देते हुए अब तक संपादित सभी कार्यशालाओं जैसे प्रेक्षा ध्यान, मर्यादा क्विज,आचार्य श्री तुलसी अभ्यर्थना, आरोग्यम,अंकुरम, स्किल डेवलपमेंट आदि के बारे में बताया।
कांदिवली महिला मंडल परामर्शक श्रीमती निर्मला जी नौलखा ने अभातेममं से पधारी पदाधिकारीओं से- किस प्रकार बहनों को सक्रिय किया जाए इस विषय पर चर्चा की।
कांदिवली कन्या मंडल संयोजिका सुश्री यशी कोठारी ने कन्या मंडल की गतिविधियों की जानकारी दी।
अभातेममं कार्य समिति सदस्य श्रीमती समृद्धि की बोकाडिया एवं श्रीमती नूतन जी लोढा ने कांदिवली महिला मंडल की सराहना करते हुए ज्यादा से ज्यादा बहनों को ऑनलाइन होने वाली कार्यशालाओं से जुड़ने के लिए प्रेरणा दी।
राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण ने मंडल के विषय में जानकारी लेने के पश्चात अपने वक्तव्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा संचालित विभिन्न आयामों और योजनाओं के विषय में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि मंडल आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ अन्य ऐसी कई सामाजिक कार्यशालाओं का आयोजन भी करता है जो हमारे व्यक्तित्व एवं व्यक्तिगत विकास के लिए उपयोगी है। इसके पश्चात श्रीमती रचना जी हिरण ने बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कांदिवली महिला मंडल द्वारा अभातेममं को भावना चौका के निमित्त ₹31000 की राशि प्रदान की गई। संगठन यात्रा में लगभग 65 बहनों और 10 कन्याओं की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कार्य समिति सदस्य अलका जी पटावरी एवं आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रीति जी बोथरा ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
Next Article साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?