बीजापुर:छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और और नक्सलियों की मुठभेड़ मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने छह आईईडी विस्फोट किए हैं, जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है। नक्सलियों ने यह विस्फोट विधानसभा चुनावों से एक दिन पहले किया हैं।
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों का नक्सलियों के साथ एनकाउंटर बीजापुर में चल रहा है। इस एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराया है और वहीं आईईडी विस्फोट में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएफ की एक टीम पेट्रोलिंग पर थी जब आईईडी धमाका हुआ। वहीं सुरक्षाबलों ने छह आईईडी विस्फोट किए हैं । यह विस्फोट कोयाली बेडा के गोम और गट्टाकल गांव के बीच हुए।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। पहले चरण के लिए इस महीने की 12 तारीख को मतदान होगा। अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य में चुनाव प्रचार किया। उम्मीदवार अब केवल व्यक्तिगत प्रचार और घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे।
राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और राजनांदगांव के 18 विधानसभा क्षेत्रों में 12 नवंबर को मतदान होगा। अधिकारियों ने बताया कि 10 विधानसभा क्षेत्रों मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, केसकाल, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। वहीं खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले नक्सलियों ने किए 6 IED विस्फोट, एनकाउंटर जारी

