By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: यूरोप के लिए अलग सेना के सुझाव पर भड़के ट्रंप
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

यूरोप के लिए अलग सेना के सुझाव पर भड़के ट्रंप

Last updated: November 10, 2018 1:23 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोप के लिए एक अलग सेना बनाने के फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के सुझाव को ‘बहुत अपमानजनक’ करार दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यूरोप को पहले उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) पर होने वाले खर्च के अपने ‘वाजिब हिस्से’ का भुगतान करना चाहिए। पहले विश्व युद्ध के खत्म होने के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत के लिए फ्रांस की राजधानी पैरिस पहुंचने के कुछ ही देर बाद किए गए एक ट्वीट में ट्रंप ने मैक्रों को आड़े हाथ लिया।
ट्रंप ने ट्वीट में कहा, ‘फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने अभी सुझाव दिया है कि अमेरिका, चीन एवं रूस से अपनी रक्षा के लिए यूरोप को अपनी अलग सेना बनानी चाहिए। बहुत अपमानजनक। लेकिन शायद यूरोप को पहले NATO, जिसे अमेरिका काफी सब्सिडी देता है, में अपने वाजिब हिस्से का भुगतान करना चाहिए।’
इस हफ्ते की शुरुआत में मैक्रों ने एक ‘सच्ची यूरोपीय सेना’ बनाने की बात कही थी, जो रूस और चीन जैसे देशों से पैदा होने वाले खतरों से निपट सके। मैक्रों ने फ्रेंच रेडियो स्टेशन वन से कहा था, ‘हमें चीन, रूस और यहां तक कि अमेरिका के संदर्भ में अपनी रक्षा करनी है।’ उन्होंने कहा, ‘असल पीड़ित कौन है? यूरोप और इसकी सुरक्षा। मैं रूस, जिसका सम्मान करता हूं, के साथ एक वास्तविक सुरक्षा संवाद चाहता हूं…लेकिन हमें ऐसा यूरोप बनाना है जो अमेरिका पर निर्भर हुए बिना अपनी रक्षा कर सके।’
पैरिस पहुंचने के तुरंत बाद ट्रंप की ओर से किए गए ट्वीट के कारण अमेरिका और फ्रांस के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। इस साल की शुरुआत में ट्रंप ने शासकीय रात्रिभोज में मैक्रों की मेजबानी की थी। ट्रंप की मौजूदा फ्रांस यात्रा के दौरान मैक्रों से उनकी द्विपक्षीय वार्ता भी होने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक पार्टी के लिए नक्सलवाद क्रांति करने का माध्यम : अमित शाह
Next Article बलिप्रतिपदा एवं गुजराती नववर्ष पर विशेष अनुष्ठान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?