By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक पार्टी के लिए नक्सलवाद क्रांति करने का माध्यम : अमित शाह
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

एक पार्टी के लिए नक्सलवाद क्रांति करने का माध्यम : अमित शाह

Last updated: November 10, 2018 1:06 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File photo
SHARE

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर अर्बन नक्सल का समर्थन करने के बाद दूसरे दिन शनिवार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हमला बोला। रायपुर में छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प-पत्र जारी करते हुए शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को नक्सलवाद में क्रांति दिखाई पड़ती हो, नक्सलवाद क्रांति का माध्यम दिखाई पड़ता हो, वह पार्टी छत्तीसगढ़ का भला नहीं कर सकती है। बीजेपी प्रेजिडेंट ने कहा कि हमें गरीबों के घर गैस पहुंचाने, उद्योग लगाकर रोजगार दिलाने, किसानों को ज्यादा समर्थन मूल्य देने जैसे कार्यों में क्रांति दिखाई देती है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के हजारों बुद्धिजीवियों, महिला, युवा, किसानों और आम लोगों से संपर्क कर यह चुनावी अजेंडा सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि इस सरकार ने विकास के सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने आगे कहा कि रमन सरकार ने पिछले 15 वर्षों में राज्य की तस्वीर बदल दी है और नक्सलवाद से मुक्त कराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पहले राज्य की पहचान पिछड़े राज्य के तौर पर होती थी, लेकिन आज यह पावर हब, शिक्षा हब जैसे तमाम क्षेत्रों में सेंटर बनकर उभर रहा है। बीजेपी प्रेजिडेंट ने कहा कि यहां का 2018 का चुनाव बीजेपी के लिए ‘नवा छत्तीसगढ़’ का निर्माण करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि लोगों के आशीर्वाद से हम चौथी बार सरकार में आएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और यहां रमन सरकार दोनों मिलकर राज्य का विकास करने के लिए आगे बढ़ेंगे। राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अंत्योदय को प्राथमिकता दी गई। फ्री नमक, चरणपादुका, 1 रुपये किलो चावल दिया गया। कृषि की लागत में सबसे ज्यादा कमी रमन सरकार द्वारा की गई। धान और बाकी उपजों की खरीद के लिए अहम व्यवस्था की। राशन की दुकानों का सरकारीकरण किया गया और इसके लीकेज को जीरो किया गया। स्किल डिवेलपमेंट के लिए अपना कानून बनाने वाला पहला राज्य छत्तीसगढ़ बना। मनरेगा को भ्रष्टाचार विहीन तरीके से आगे बढ़ाया गया। इसके तहत 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया। गर्भवती माताओं को पेमेंट के साथ छुट्टी दी गई।
शाह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब छत्तीसगढ़ सरकार को 48,088 करोड़ रुपये मिलते थे। बीजेपी की सरकार में 14वें वित्त आयोग के समय राज्य के लिए राशि बढ़ाकर 1,37,927 करोड़ रुपये कर दी गई। सीएम रमन सिंह ने संकल्प पत्र की मुख्य बातों को सामने रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक की तरह देखा और उनका इस्तेमाल किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जांगिड़ समाज ने किया सुमन अग्रवाल का सत्कार
Next Article यूरोप के लिए अलग सेना के सुझाव पर भड़के ट्रंप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान
state
August 16, 2026
नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अशोक जी झाबक सम्मानित
social
August 16, 2026
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का किया ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
entertainment
August 16, 2026
संयम से विमुख न हों, सभी जैन साधु-साध्वियों के प्रति रखें सम्मान – पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?