बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) बेंगलुरु नॉर्थ द्वारा 9 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले भव्य “नवकार दिवस” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन जीतो बेंगलुरु नॉर्थ कार्यालय, राजाजीनगर में किया गया। बैठक में सभी कमेटी सदस्यों में उत्साह और जोश देखने को मिला तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण एवं ठोस निर्णय लिए गए।
जीतो बेंगलुरू नॉर्थ अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने कहा कि “नवकार दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, आस्था और शक्ति का विराट उत्सव है, जिसे इस वर्ष ऐतिहासिक ऊंचाइयों तक ले जाने का हमारा संकल्प है।” उन्होंने दृढ़ता से कहा कि “हर वर्ग की सहभागिता और समर्पण के साथ यह महाआयोजन बेंगलुरु में एक नई मिसाल स्थापित करेगा।”
महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता इस आयोजन को अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित और प्रेरणादायी बनाना है, जिसके लिए हर विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “घर-घर जनसंपर्क और व्यापक सहभागिता के माध्यम से हम इस नवकार दिवस को अभूतपूर्व सफलता तक पहुंचाएंगे।” बैठक में आयोजन से जुड़े प्रत्येक विभाग के कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा हर जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए इस वर्ष कार्यक्रम को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
आयोजन की व्यापकता को बढ़ाने के उद्देश्य से संघ-संस्थाओं के साथ-साथ मंदिर, स्थानक, अपार्टमेंट, आराधना भवनों एवं घर-घर जाकर समाजजनों को आमंत्रित करने का विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। इस बैठक में जीतो के मैन विंग, महिला विंग एवं यूथ विंग ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जो इस आयोजन के प्रति सभी वर्गों के समर्पण और एकजुटता को दर्शाता है। बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक श्री प्रवीण चौहान, सहसंयोजक श्री सुनील लोढ़ा, कमिटी सदस्य श्री दिनेश बाफना, श्री नेमीचंद दलाल, श्री नीतेश गांधी, श्री दिनेश खींवसरा, श्री राकेश पोखरणा, श्री पंकज बालर एवं श्री प्रीतेश जैन प्रमित बाफना, महिला विंग से अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना एवं मंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़, यूथ विंग से चेयरमैन श्री अनीश भोजानी एवं मंत्री श्री आशीष टपरावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। समापन आगामी 9 अप्रैल को आयोजित “नवकार दिवस” को ऐतिहासिक बनाने के लिए जीतो बेंगलुरु की सभी टीमें पूर्ण समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्यरत हैं, जिससे यह आयोजन समाज की एकता, आस्था और संगठन शक्ति का प्रेरक उदाहरण बनेगा।
9 अप्रैल नवकार दिवस की तैयारियां चरम पर, जीतो की उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
Highlights
- इस वर्ष आयोजन को और अधिक व्यवस्थित एवं भव्य बनाने का संकल्प

