मुंबई:अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का आज (5 जून) निधन हो गया है. दिनयार 79 साल के थे. वह काफी दिनों से बीमारी भी चल रहे थे. उन्होनें बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया था.रिपोर्ट्स की मानें तो बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों के चलते दिनयार की मृत्यु हो गई. गौरतलब है कि दिनयार ‘खिलाड़ी’, ‘दरार’, ‘बादशाह’ ‘बाजीगर’ और ’36 चाइना टाउन’ जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आए थे.
कई पॉपुलर टीवी शो में भी किया काम
इसके अलावा दिनयार छोटे पर्दे के भी पॉपुलर स्टारों में से एक थे. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो में भी काम किया. दिनयार की अभिनय करियर की बीत करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी. वह गुजराती और हिंदी प्ले में ज्यादातर काम किया करते थे. बता दें, दिवंगत अभिनेता दिनयार को साल 2019 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.
पीएम मोदी ने दिनयार कॉन्ट्रेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पद्म श्री दिनकर कॉन्ट्रेक्टर खास थे क्योंकि उन्होंने बहुत सारी खुशियां फैलाईं. उनके बहुमुखी अभिनय ने कई चेहरों पर मुस्कान ला दी. चाहे वह रंगमंच हो, टेलीविजन हो या फिल्में, उन्होंने सभी माध्यमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. उनके निधन से दुखी हूं. मेरे विचार उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.
वहीं, महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट कर अपनी संवेदना साझा किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘वह जहां भी गए, उन्होनें हंसी फूंक दी, उन्होंने अपनी बुद्धि और आकर्षण के साथ स्क्रीन और हमारे जीवन को प्रभावित किया है. हम आपकी उपस्थिति को याद करेंगे दीनार भाई. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, पद्मश्री दिनयार कॉन्ट्रेक्टर.’
79 साल की उम्र में अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का हुआ निधन

