By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 60 वर्ष के हुये सलमान खान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainmentnational

60 वर्ष के हुये सलमान खान

Last updated: December 27, 2025 11:36 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता सलमान खान आज 60 वर्ष के हो गये। 27 दिसंबर 1965 को मुंबई में जन्में सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद  सलीम सलमान खान है और उनके पिता सलीम खान फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने पटकथा एवं संवाद लेखक हैं।
सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म बीबी हो तो ऐसी से की।  इस फिल्म में उन्होंने छोटी सी भूमिका निभायी थी।वर्ष 1989 में सलमान को राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म मैंने प्यार काम में काम करने का अवसर मिला। युवा प्रेम कथा पर आधारित इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म मैंने प्यार किया सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिये सलमान को फिल्म फेयर का सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू अभिनेता का भी पुरस्कार मिला।
फिल्म मैंने प्यार किया की सफलता के बाद सलमान खान दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कुछ हद तक सफल हो गये।वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म सनम बेवफा सलमान खान के करियर की अहम फिल्मों में शुमार की जाती है। इसी वर्ष सलमान की फिल्म साजन प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में सलमान ने रोमांटिक के साथ ही भावपूर्ण अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1994 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म अंदाज अपना अपना में सलमान खान के अभिनय का नया रंग देखने को मिला। इस फिल्म के पहले उनके बारे में यह बात की जाती थी कि वह केवल रूमानी भूमिका ही निभा सकते हैं लेकिन सलमान ने आमिर खान के साथ मिलकर अपने हास्य अभिनय से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
वर्ष 1994 में ही सलमान को एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म हम आपके है कौन में काम करने का अवसर मिला। पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उनकी जोड़ी माधुरी दीक्षित के साथ एक बार फिर से काफी पसंद की गयी। फिल्म ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये और ऑल टाइम ग्रेटेस्ट हिट्स में शुमार हो गयी। वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म जुड़वा में सलमान ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1998 में उन्होंने अपने भाई सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ..प्यार किया तो डरना क्या..में काम किया। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काजोल थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम सलमान खान के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान की जोड़ी ऐश्वर्या राय के साथ काफी पसंद की गयी। अजय देवगन जैसे संजीदा अभिनेता की उपस्थिति में भी सलमान के अभिनय को दर्शकों ने जमकर सराहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ज्ञानवर्धन का निमित्त बने यह महाचरण : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण
Next Article मलेशिया गूंज उठा विजय के नाम से, एटली ने ‘वन लास्ट टाइम’ को बनाया लीजेंडरी मोमेंट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?