नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने 22 मई बुधवार को दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया जो अपने निर्धारित टारगेट पर जाकर लगा। यह टारगेट 270 किलोमीटर दूर बनाया गया था, जिस पर ब्रह्मोस ने सटीक निशाना लगाया। यह परीक्षण निकोबार आइलैंड पर 22 मई की दोपहर करीब 2:50 मिनट पर किया गया था।
विमान से छोड़े जाने के बाद मिसाइल ने जमीन पर अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट किया। ब्रह्मोस मिसाइल के उक्त संस्करण को डीआरडीओ (DRDO) ने पूरी तरह स्वदेशी तरीके से विकसित किया है। ब्रह्मोस के इस परीक्षण के सफल होते ही भारतीय वायुसेना एक नई मजबूती हासिल कर लेगी।
270 किलोमीटर दूर ब्रह्मोस ने अपने टारगेट को किया हिट

