By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 25 जून 1983: आज ही के दिन क्रिकेट वर्ल्ड ने मानी थी हमारी बादशाहत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articlessports

25 जून 1983: आज ही के दिन क्रिकेट वर्ल्ड ने मानी थी हमारी बादशाहत

Last updated: June 25, 2019 9:04 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

25 जून आजाद भारत के इतिहास में यह तारीख अमिट है. 44 साल पहले आज ही की तारीख में देश में आपातकाल लागू किया गया था और यह बात हमारे लोकतंत्र पर धब्बे के तौर पर दर्ज है. और 36 साल पहले आज ही के दिन हम क्रिकेट में विश्व चैंपियन बने थे. 25 जून 1983 को कपिल देव की टीम ने उस वेस्टइंडीज को नाकों चने चबवा दिए थे, जो अजेय माना जाता था. कपिल लार्ड्स में खेले गए उस मुकाबले के बाद महानायक के तौर पर उभरे और क्रिकेट भारत का धर्म बन गया.

1983 के उस ऐतिहासिक मैच से जुड़े दिलचस्प तथ्य आपको आज भी रोमांचित कर सकते हैं. जैसे कि जब फाइनल खेला जा रहा था, तब भारतीय टीम के मैनेजर मान सिंह यह सोचकर पैवेलियन से होटल लौट गए थे कि ‘कपिल एंड कंपनी’ की हार तय है. जब भारत चैंपियन बन गया और टीम मैनेजर को फोन किया गया तो उन्होंने हैरान होते हुए पूछा था कि ऐसा कैसे हो सकता है? आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा? इसके लिए लिए उस मैच के बारे में जानना जरूरी है.

फाइनल में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से था, जो दो बार की चैंपियन थी. वेस्टइंडीज ने मैच में अच्छी शुरुआत की. उसने भारत को सिर्फ 183 रन पर समेट दिया. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी भी नहीं लगा सका. श्रीकांत (38) भारत के टॉप स्कोरर रहे. संदीप पाटिल (27), मोहिंदर अमरनाथ (26), मदन लाल (17), कपिल देव (15) और सैयद किरमानी (14) ने छोटी-छोटी पारियां खेलकर भारत को 180 के पार पहुंचाया.

इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने एक समय एक विकेट पर 50 रन भी बना लिए थे. वेस्टइंडीज के समर्थक जीत का जश्न मनाना शुरू कर चुके थे. वहीं भारतीय प्रशंसकों की उम्मीदें टूट रही थीं. लेकिन मोहिंदर अमरनाथ, मदन लाल, बलविंदर संधू, कपिल देव और रोजर बिन्नी ने गजब की वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 140 रन पर समेट दिया. अमरनाथ और मदन ने तीन-तीन विकेट झटके. संधू ने दो और कपिल व बिन्नी ने एक-एक विकेट झटके.

इस मैच में कपिल देव द्वारा लिया गया विवियन रिचर्ड्स का कैच लोग आज भी याद करते हैं. कपिल देव ने यह कैच लेने से पहले मिडविकेट से बाउंड्री की ओर उल्टे कदमों से करीब 25 कदम दौड़े थे. भारत उस दिन सिर्फ विश्व विजेता ही नहीं बना था बल्कि देश में क्रिकेट के सुनहरे दिनों की शुरुआत भी उसी दिन हुई थी.

श्रीकांत कई बार यह बता चुके हैं, ‘हमें तो जीतने की बिलकुल उम्मीद नहीं थी. मुझे तो वर्ल्ड कप के बाद अमेरिका जाना था. मैंने तो टिकट भी ले रखे थे. इंग्लैंड में हो रहा वर्ल्ड कप तो बस हॉल्ट जैसे था. लेकिन कपिल देव की करिश्माई कप्तानी में हम जीत गए.’ दिलचस्प बात यह है कि श्रीकांत ने ही फाइनल में सबसे अधिक रन बनाए थे.

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुपम खेर की फिल्म ‘वन डे: जस्टिस डेलिवर्ड’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी
Next Article गढ़वा में बस खाई में गिरी, 6 की मौत और 39 लोग घायल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘देवेंद्र फडणवीस नए पुणे के शिल्पकार’, बनने के बाद पुणे में रोज एक बलात्कार, कोयता गैंग, ड्रग्स और गुंडागर्दी बढ़ी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 8, 2026
जीतो बैंगलोर नॉर्थ लेडीज विंग द्वारा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु “स्पीक एंड शाइन” कार्यशाला
social
May 8, 2026
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
entertainment
May 8, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
social
May 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?