सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: 195 देशों में संक्रमण और 24,087 मौतें: अमेरिका में अब संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

195 देशों में संक्रमण और 24,087 मौतें: अमेरिका में अब संक्रमितों की संख्या चीन से ज्यादा

Last updated: March 27, 2020 12:21 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 82,179 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 संक्रमित हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोनावायरस का एपिसेंटर है। न्यूयॉर्क में अब तक 281 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,873 संक्रमित हैं।अमेरिकी जंगी जहाज थियोडोर रूजवेल्ट पर शुक्रवार को 25 नौसैनिक संक्रमित पाए गए। दो दिन पहले भी इस पोत पर तीन पॉजिटिव मामले सामने आए थे। अमेरिका के नौसेना मंत्री थॉमस मोडली ने कहा कि पोत पर और भी मामले हो सकते हैं। अब इस पर मौजूद सभी 5000 नौसैनिकों की जांच कराई जाएगी।हालांकि उन्होंने संक्रमितों की संख्या नहीं बताई। पोत पर संक्रमण के बावजूद चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन्स माइक गिल्ड ने कहा है कि हमारा रुख आक्रामक रहेगा। हम क्षेत्र में किसी भी संकट से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं।

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। यहां के श्रम विभाग के मुताबिक, 33 लाख लोगों ने बेरोजगार के तौर पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाया है। अमेरिकी इतिहास में बेरोजगारी दर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इटली में पिछले 1 महीने 6 दिन में 8,215 मौतें

इटली में अब तक कोरोना के 80,589 मामले सामने आ चुके हैं और 8,215 लोगों की जान गई है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक अगोस्टिनो मिओजो ने पिछले 48 घंटे में देश में 4,492 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 33,648 आइसोलेशन में हैं और 3,612 को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, 24,753 संक्रमितों को अस्पताल के साधारण वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अब तक 10,361 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इटली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 21 फरवरी को सामने आया था।

तुर्की में 75 लोगों की मौत
तुर्की में गुरुवार को 16 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक कुल 75 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के मामले 3,629 हो चुके हैं और 26 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिन कोजा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में 7,286 लोगों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि देश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे को न छूएं, विदेश यात्रा से बचें और अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

चीन ने दूसरे देशों के लिए अपनी सीमाएं बंद की
चीन की सरकार ने शनिवार (28 मार्च) से दूसरे देशों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। माना जाता है कि पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से ही वायरस फैला था। यह स्पष्ट नहीं है कि सीमा कब तक बंद रहेगी। यहां अब तक 3,287 मौतें हो चुकी है। वहीं, 81, 285 लोग संक्रमित है।

सिंगापुर में सोशल डिस्टेंसिंग पालन न करने पर 6 महीने की जेल
सिंगापुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, जो भी व्यक्ति एक-दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी नहीं रखेंगे उन्हें करीब 5 लाख 20 हजार रु. (10,000 सिंगापुर डॉलर) जुर्माना और छह महीने की जेल हो सकती है। यहां संक्रमण के 683 मामलों की पुष्टि हुई है।

दक्षिण अफ्रीका में तीन हफ्ते के लिए लॉकडाउन लागू

दक्षिण अफ्रीका में शुक्रवार से तीन हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया। सेना और पुलिस को इसे लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। देश में जरूरी कामों के लिए छोड़कर कहीं भी आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब तक क्षिण अफ्रीका में कोरोना के 927 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यह अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा है। हालांकि इससे यहां अब तक एक भी मौत नहीं हुई है। लॉकडाउन का समय शुरू होने से पहले गुरुवार आधी रात तक लोगों में जरूरी सामान खरीदने की होड़ लग गई। राशन की दुकानों पर लोगों की लंबी कतार नजर आई।

न्यूजीलैंड में 24 घंटे में 76 नए मामले सामने आए

न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 76 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मामलों की संख्या 368 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशक एश्ले ब्लूमफील्ड ने बताया कि अब तक देश में 12,000 लोगों की जांच हो चुकी है। 37 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं और 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जांच के लिए नई सुविधाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक के सबूत भी मिले हैं। शुक्रवार को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय लॉकडाउन का दूसरा दिन है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण
Next Article भारत की 2020 की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को मूडीज ने घटा कर 2.5 प्रतिशत किया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?