महेश प्रताप/बस्ती (उत्तर प्रदेश)। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के दिशा निर्देश के पर बस्ती जनपद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम द्वारा अनुराग गौतम को कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के हरदी चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके शुभचिंतकों ने उनका स्वागत समारोह आयोजित किया, जिसमें शामिल मुख्य मंडल कोऑर्डिनेटर धर्म प्रियदर्शी, मंडल कोऑर्डिनेटर सीताराम शास्त्री, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम, जिला प्रभारी रामसागर उर्फ पप्पू नेता, विधानसभा प्रभारी प्रिंस कुमार निगम, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम 2027 में अपनी पार्टी की मजबूती और प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी का दिशा निर्देश है कि पार्टी से अधिकतर युवाओं को जोड़ा जाए और बस्ती जनपद में भारी संख्या में हर जाति धर्म के लोग बहुजन समाज पार्टी में शामिल हों, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 में बहुजन समाज पार्टी सभी पार्टियों को पीछे छोड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन करेगी और 2027 में बहुजन समाज पार्टी सरकार बनाने में कामयाब होगी।

बसपा के नवनिर्वाचित विधानसभा प्रभारी अनुराग गौतम का स्वागत किया गया

