मुंबई। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व ध्यान दिवस के शुभ अवसर पर प्रेक्षा कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में दुगड दंपति द्वारा संचालित प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र एवं प्रेक्षा वाहिनी द्वारा दुसरी सुंदर कार्यशाला का आयोजन श्री आकुर्ली माता मंदिर कांदिवली मुंबई में किया गया दोपहर 3.45बजे से 5 बजे तक।
त्रिपदी वंदना के साथ कविता देवनानी ने कार्यक्रम की शुरुवात हुई। ललिता एवं कुंदा बेन द्वारा मंगल भावना करवाई गई। प्रेक्षा गीत का संगान सभी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। Online के Preksha Meditation App और ध्यान के बारे में कविता देवनानी द्वारा जानकारी दी गई। ईला बेन ने ध्यान के बारे में जानकारी दी साथ में दीर्घ श्वास का प्रयोग करवाया।
प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षा वाहिनी की दूसरी कार्यशाला संपन्न
