- यूपीएससी है अगला टार्गेट
बस्ती ब्यूरो। उत्तर प्रदेश प्रयागराज बोर्ड इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2025 को घोषित हो चुके हैं, जिसमें हाईस्कूल परीक्षा में 90.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये हैं जिनमें छात्राओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 और छात्रों का 86.66 प्रतिशत है वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.85 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये हैं। इसी क्रम में बस्ती जिले के टिनिच गांव निवासी सिद्धार्थ कौल ने 82.2 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ के पिता दीपक कौल अध्यापक एवं मां माया देवी गृहिणी हैं।
सुरभि सलोनी से बातचीत में सिद्धार्थ के पिता श्री दीपक कौल ने बताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद सिद्धार्थ ने यह सफलता हासिल की है तथा आगे वह यूपीएससी करना चाहते हैं, जिसकी तैयारी भी पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के साथ-साथ ही कर रहे हैं। सिद्धार्थ वर्तमान में महादेव शुक्ल इंटर कॉलेज गौर बस्ती (उत्तर प्रदेश) के विद्यार्थी हैं। सिद्धार्थ का दादाजी श्री दयाराम कौल अध्यापक रहे हैं। सिद्धार्थ को परिवार एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। परिवार में उनकी इस सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है।

