सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: योगी आदित्यनाथ बोले, मायावती को मुसलमान हमें बाकी वोट चाहिए
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

योगी आदित्यनाथ बोले, मायावती को मुसलमान हमें बाकी वोट चाहिए

Last updated: April 9, 2019 9:47 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

बिजनौर:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मायावती कहती हैं कि उन्हें मुसलमानों के वोट चाहिए, बाकी वोट नहीं चाहिए, तो बाकी वोट भाजपा को चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में जिस तरह जोगेंद्र मंडल ने दलितों संग विश्वासघात किया था, आज मायावती कर रही हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को पश्चिमी यूपी के तीन जिलों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत में रैलियों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के साथ संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मायावती को अगर सिर्फ मुस्लिम वोट चाहिए तो स्वाभाविक है दूसरा वोट भी अपना तय कर लेगा कि हमें कहां जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा-बसपा के डीएनए पर सवाल खड़ा होता है, क्योंकि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर सेना से सबूत मांग रहे हैं। बिजनौर में उन्होंने कहा कि यहां की सीट से उत्तर प्रदेश की 80 सीटें प्रभावित होंगी। इसलिए मेरा विनम्र आग्रह है कि अपने वोट का सही प्रयोग करें।

आजम निर्दोष को जेल भिजवा रहे थे तब कहां थे अजित सिंह: योगी ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए गौरव और सचिन का भी नाम लिया। मुजफ्फरनगर दंगे के समय सचिन और गौरव के मारे जाने पर चौधरी अजित सिंह कहां थे? उस समय वह विदेश चले गए थे। आजम ने दंगाइयों को बचाया। निर्दोष लोग जेल भेजे। योगी ने कहा कि निर्दोष लोगों के मुकदमे वापस होंगे।

ये भी बोले योगी: कांग्रेस पर भरोसा नहीं
– कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है कि वह कश्मीर के पत्थरबाजों को भी भत्ता देने की घोषणा कर दें।
– हमारी सरकार ने कांवड़ यात्रा पर डीजे भी बजेगा घंटे घड़ियाल भी .
– मायावती को गन्ना भुगतान के मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। मायावती ने 21 चीनी मिलों को बंद करवा दिया।
– 2011 से गन्ना मूल्य का बकाया था। हमने अपने दो साल के कार्यकाल में 62 हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक खेत में एक-एक गन्ना खड़ा है, मिलें बंद नहीं होंगी।
– जाट का मतलब होता है स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक। जाट देश की सुरक्षा में अपनी पूरी जवानी लगा देता है। अपनी मेहनत और पसीने से अपने खेत में सोना उगाता है।
– सपा की सरकार में मंत्री रहे आजम खां ने दंगाइयों को संरक्षण दिया

अजित सिंह दंगाइयों के साथ खड़े हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा की सरकार में दंगों ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया था। कैराना और कांदला से सैकड़ों परिवार पलायन कर गए। अब अपराधी या तो जेल में हैं या फिर वे राम नाम सत्य है, की यात्रा पर निकल गए हैं। योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महान किसान नेता थे, लेकिन उनके पुत्र दंगाइयों के साथ खड़े हो गए। योगी ने कहा कि कल सहारनपुर में एक शो देखा होगा, उस शो में तीन पात्र थे। जो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे, वे तीनों अब एक मंच पर दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बड़ा दुख हुआ उस बयान को देखकर, जिसमें जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने जाटों का ठेका नहीं ले रखा है। मुलायम सिंह व चौधरी चरण सिंह की विरासत उनके बेटे संभाल नहीं पाए। एक ने पिता को बाहर निकाल दिया और दूसरे ने पिता के आदर्शों को तिलांजलि दे दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड बने भारतीय हॉकी टीम के कोच
Next Article दिल्ली में कांग्रेस से दोस्ती के लिए आम आदमी पार्टी ने रखी शर्त

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की कई दशकों में फैली पारसी कहानी ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
entertainment
October 3, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अहिंसा दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 3, 2026
कुब्रा सैत ने गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर हो रही अटकलों पर उठाया तीखा सवाल – फैन कब से प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर बन गए?
entertainment
October 3, 2026
कांदिवली में विवेगे धम्म माहिये प्रतियोगिता का आयोजन
social
October 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?