मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा जबरदस्त प्रेक्षाध्यान जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय जैन संगठना एवं जैन नारी शक्ति द्वारा अर्थराइटिस स्पेशल सेशन महिलाओं के लिए प्रेक्षा चिकित्सा द्वारा ऑनलाइन जूम पर कार्यशाला रखी गयी। जिस पर भारत भर से कई महिलाओं ने भाग लिया। “प्रेक्षाध्यान का यह अवदान पहुंचे हर घर हर द्वार, बने जन-जन का यह अभियान” के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारस दुग्गड़ के अनुसार, “:मिले स्वस्थता का अमूल्य उपहार, चहुंमुखी विकास के साथ, स्वयं से हो स्वयं का साक्षात्कार” का यह छठा प्रोग्राम था। इस अभियान की गूंज मुम्बई के साथ साथ पूरे भारत स्तर पर अलग-अलग हो रही है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बि. जी. एस. तमिलनाडु के अध्यक्ष कमल किशोर के स्वागत भाषण से हुआ। महासचिव राजेश पोखरना ने अपने हृदय सिक्त उद्गार व्यक्त किए। प्रेक्षा पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड का परिचय तमिलनाडु लेडिज विंग की अध्यक्षा श्रीमती सरला बरडिया ने दिया आज के इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीर्घ श्वांस प्रेक्षा एवं समताल श्वास प्रेक्षा का प्रयोग करवाया गया इसके बाद प्रेक्षाध्यान के चार सहायक अंग उस मेंसे प्राणायाम व मुद्राओं पर विशेष प्रयोग बताए गए। हर प्रयोग के साथ आवश्यकता अनुसार समताल और दीर्घ श्वांस प्रेक्षा का अभ्यास करवाया गया।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ के मार्गदर्शन एवं दुगड़ दंपति के प्रशिक्षणत्व में मुंबई जैसे शहर में घर-घर में प्रेक्षाध्यान का जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से झुम पर भारत स्तर पर भी आयोजन हो रहे है। यह कार्यक्रम जिओ फाइबर 4087 महोत्सव टीवी चैनल पर पुरे भारत स्तर पर प्रातः 7-45 बजे टेलीकास्ट भी हो रहे हैं। कार्यक्रम का सुंदर संचालन शीतल मालू ने किया।भारतवर्ष से समागत महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान श्री दुगड ने अपनी चिर परिचित शैली में देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन ममता सुराणा द्वारा किया गया।
योग क्षेम वर्ष के उपलक्ष में 5 जून 2026 को मुंबई में प्रेक्षाध्यान जन जागृति अभियान चलाया गया

