By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के प्रदर्शन से ख़ुश नहीं धर्मेंद्र, बेटों के लिए कही ऐसी बात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

‘यमला पगला दीवाना फिर से’ के प्रदर्शन से ख़ुश नहीं धर्मेंद्र, बेटों के लिए कही ऐसी बात

Last updated: September 15, 2018 10:44 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई: देओल परिवार की पेशकश ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली। रिलीज़ के 15 दिन बाद भी फ़िल्म महज़ 10 करोड़ के आस-पास ही जमा कर सकी है, जबकि इसके साथ आयी स्त्री 100 करोड़ तक पहुंचने वाली है। फ़िल्म की असफलता से निराश धर्मेंद्र ने कहा है कि उन्होंने यह फ़िल्म अपने बेटों के लिए की थी।
31 अगस्त को रिलीज़ हुई ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ ने महज़ 1.82 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले रविवार को आंकड़े कुछ बेहतर हुए और ₹2.70 करोड़ जमा किये। पहले सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट दर्ज़ की गयी। ग़ौर करने वाली बात यह भी है कि फ़िल्म कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी का फ़ायदा भी नहीं उठा सकी। फ़िल्म ने पहले सोमवार को महज़ ₹1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फ़िल्म के कलेक्शन एक करोड़ तक भी नहीं पहुंच सके। रिलीज़ के पांचवें दिन महज़ ₹70 लाख मिले और कलेक्शंस ₹8.27 करोड़ पर ही पहुंच सके। 6 सितम्बर को सात दिन पूरे कर लिये। सातवें दिन फ़िल्म को सिर्फ़ ₹55 लाख मिले, जिसके बाद इसका कलेक्शन ₹9.42 करोड़ हो गया है। दो हफ़्तों बाद फ़िल्म का कलेक्शन 9.45 करोड़ ही हो सका है। यमला पगला दीवाना फिर से रफ़्तार ही नहीं पकड़ सकी।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ पंजाब में ख़राब प्रदर्शन किया है, जो देओल्स का गढ़ है और उनकी फ़िल्में बेहतर करती रही हैं। ईस्ट पंजाब टेरीटरी से फ़िल्म को महज़ ₹1.28 करोड़ मिले हैं, जबकि सबसे ज़्यादा रिवेन्यू मुंबई और दिल्ली-यूपी ने दिया है। मुंबई टेरीटरी से फ़िल्म को ₹2.52 करोड़, जबकि दिल्ली-यूपी से ₹2.55 करोड़ मिले हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू में कहा कि यमला पगला दीवाना फिर से बहुत बड़ी भूल है। इस फ़िल्म को नहीं बनाना चाहिए था, लेकिन अपने बेटों को एक पिता कैसे मना कर सकता है। धर्मेंद्र से इस बयान के बाद फ़िल्म का चौथा भाग आने की सम्भावनाएं बिल्कुल ख़त्म हो गयी हैं।
यमला पगला दीवाना फिर से में धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और कृति खरबंदा ने लीड रोल्स निभाये हैं, वहीं सलमान ख़ान, रेखा, शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा ने मेहमान भूमिकाएं निभायी हैं। सलमान ने तो यमला पहला दीवाना फिर से के प्रमोशंस में भी सहयोग किया है। मगर, तमाम ज़द्दोज़हद के बावजूद फ़िल्म का इतना कम ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करना हैरान करता है। बताते चलें कि इस सीरीज़ की पहली फ़िल्म 2011 में आयी थी, जिसने ₹7.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। यह फ़िल्म ₹55 करोड़ का कलेक्शन करके हिट घोषित की गयी थी।2013 में आये दूसरे भाग ने ₹7.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी और ₹36.80 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था।
यमला पगला दीवाना फिर से’ को समीक्षकों का साथ भी नहीं मिला है। इसके साथ रिलीज़ हुई ‘स्त्री’ बॉक्स ऑफ़िस पर ज़बर्दस्त प्रदर्शन कर रही है और 14 दिनों में ₹95.53 करोड़ जमा कर चुकी है। अगर देओल परिवार की बात करें तो एक साथ उनकी यह चौथी फ़िल्म है। 2007 में धर्मेंद्र पहली बार अपने दोनों बेटों सनी और बॉबी के साथ पर्दे पर आये थे। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फ़िल्म का शीर्षक अपने था, जो बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाब रही थी। इसके बाद इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में देओल्स साथ आये हैं। हालांकि सनी और बॉबी पिछले साल आयी पोस्टर बॉयज़ में साथ आ चुके हैं, जिससे एक्टर श्रेयस तलपड़े ने निर्देशकीय पारी शुरू की थी। इस फ़िल्म ने ₹7.25 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड कर लिया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वच्छता मिशन: मोदी बोले, 4 साल में की 60 साल जितनी सफाई
Next Article भोपाल: शेल्टर होम में मासूम बच्चों के साथ हैवानियत

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल
entertainment
April 14, 2026
‘52 ब्लू’ के पोस्टर पर लियोनेल मेस्सी का साइन, एक सपनों भरी कहानी को मिला बड़ा साथ
entertainment
April 14, 2026
इंतज़ार खत्म! ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू
entertainment
April 14, 2026
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ औशिम खेतरपाल की दमदार सामाजिक फिल्म जल्द होगी रिलीज़, पोस्टर आउट
entertainment
April 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?