लीड्स: न्यू जीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने जीत का भरोसा जताया है। कोहली ने कहा कि सेमीफाइनल में पहुंचने का लक्ष्य पूरा होने के बाद उनकी टीम अपने अगले गोल की तरफ देख रही है। टूर्नमेंट में अबतक 5 शतक ठोक चुके रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि मेरे हिसाब से वह दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज है, मुझे उम्मीद है कि वह अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। टीम इंडिया की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि अभी भारत की बोलिंग दुनिया में बेहतरीन है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस नॉकआउट गेम में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारी गेंदबाजी बेहतरीन है। लो स्कोरिंग गेम में भी हमने अच्छी गेंदबाजी की है। हालांकि न्यू जीलैंड की गेंदबाजी भी अच्छी है। मिचेल सेंटनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इस खास दिन हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी। अच्छी गेंदबाजी के सामने जो अच्छा खेलेगा वह जीतेगा।’
वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल मैच से पहले बोले विराट कोहली, खुदपर भरोसा

