By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड कप में विराट नहीं धोनी करें कप्तानी: अजय जडेजा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वर्ल्ड कप में विराट नहीं धोनी करें कप्तानी: अजय जडेजा

Last updated: March 4, 2019 3:23 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:भारतीय टीम तीसरे वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के मिशन में जोर-शोर से डटी हुई है। इस बीच क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर भारतीय टीम को अपनी-अपनी सलाह भी दे रहे हैं। ऐसी ही एक खास सलाह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने दी है। पूर्व में भारतीय टीम के कप्तान रह चुके जडेजा ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि इस वर्ल्ड कप मिशन में टीम इंडिया कमान विराट कोहली के हाथ में नहीं बल्कि महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में होनी चाहिए।
जडेजा ने यहां भारत के वर्ल्ड कप मिशन के लिए अपनी टीम भी चुनी। अपनी चुनी इस टीम में उन्होंने विराट की जगह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी सौंपी है।
टीम इंडिया के इस पूर्व कप्तान ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए जो टीम चुनी है उसे देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं। जड्डू ने अपनी ड्रीम टीम में यहां न सिर्फ धोनी को कप्तानी सौंपी है बल्कि लंबे अर्से से वनडे क्रिकेट से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी जगह दी है। जड्डू की इस ड्रीम टीम में 4 स्पिनर शामिल हैं। ये नाम हैं रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।
धोनी को एक बार फिर से कप्तान बनाने के मामले में जडेजा ने साफ किया कि वह सिर्फ इस टूर्नमेंट के लिए ऐसा चाहते हैं। क्योंकि धोनी के पास कप्तानी का शानदार अनुभव है। जडेजा ने कहा, ‘अगर किसी को लगता है कि विराट धोनी से बेहतर कप्तानी कर सकते हैं, तो वह मुझसे जरूर बहस कर सकते हैं। दुनिया में कोई भी यह नहीं कह सकता कि धोनी रणनीति बनाने के मामले में नंबर 1 पर नहीं बल्कि 2 पर आते हैं।’
1999 में इंग्लैंड में आयोजित हो चुके वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेल चुके जडेजा ने आखिर यहां होने जा रहे वर्ल्ड कप 2019 में 4-4 स्पिनरों को जगह देकर सभी को हैरान किया है। हालांकि जडेजा की दोनों ख्वाइशें सचाई से कोसों दूर लगती हैं। न तो वर्ल्ड कप के लिए चुनी वाली टीम में आपको 4-4 स्पिनर्स देखने को मिलेंगे और न ही एमएस धोनी को टीम की कमान मिलेगी।
इसके अलावा उन्होंने यहां तीन-तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका दिया है। जडेजा ने एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को भी चुना है। दिनेश को चुनने के पीछे उन्होंने बताया कि वह ओपनिंग से लेकर 7वें नंबर तक किसी भी बैटिंग क्रम पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं और अगर वर्ल्ड कप के दौरान कोई चोटिल होता है, तो दिनेश कार्तिक टीम के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।
धोनी ने खुद ही 2016 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी थी और वह पहले से ही विराट के हाथ में टीम का भविष्य सुरक्षित देख रहे थे। इसके अलावा धोनी समय-समय पर मैदान पर विराट कोहली और टीम को अपना अनुभव बांटते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में कप्तान का रोल अदा करते वही नजर आते हैं और यही वर्ल्ड कप में देखने को भी मिलेगा।
जडेजा की संभावित टीम:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पांच वर्ष में मोदी सरकार ने क्यों नहीं खरीदा एक भी राफेल:मायावती
Next Article पहले टी-20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 41 रनों से हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

“एक सुनहरी शाम” में मुख्य अतिथि पद्मश्री अनूप जलोटा, दिलीप सेन, के. रवि दादा की उपस्थिति
Mumbai / Maharshtra
July 31, 2026
एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना ‘मच्छरदनिया ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
entertainment
July 30, 2026
‘रामायणम्’ ट्रेलर में शूर्पणखा बन छाईं रकुल प्रीत सिंह, फैंस बोले- इस किरदार के लिए सबसे खूबसूरत पसंद
entertainment
July 30, 2026
युवाचार्य वर्धापना समारोह : चतुर्विध धर्मसंघ ने युवाचार्य को किया वर्धापित
social
July 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?