लखनऊ:बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी पर लगातार हमला बोल रही हैं। ट्विटर पर बेहद सक्रिय मायावती ने सवाल खड़ा किया है कि पांच वर्ष में पीएम मोदी ने राफेल विमान क्यों नहीं खरीदा।
मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रैलियों में कहना है पाकिस्तान के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था। ऐसी बात थी तो पिछले पांच वर्ष के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया। भाजपा ने देश की रक्षा व सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों।
राफेल विमान को लेकर दिए गए पीएम मोदी के बयान पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम मोदी का रैलियों में कहना है कि पाकिस्तान के साथ लड़ाई में राफेल विमान बहुत काम आ सकता था। ऐसी बात थी तो पिछले पांच वर्ष के इनके शासन में एक भी राफेल विमान क्यों नहीं भारतीय बेड़े में शामिल किया गया।
अमेठी में कल पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगा। लोग वर्षों तक राफेल विमानों के सौदे पर बैठे रहे और जब सरकार जाने की बारी आई तो उसको ठंडे बस्ते में डाल दिया।
हमारी सरकार आई और डेढ़ वर्ष के भीतर सौदे पर मुहर लगाई और कुछ ही महीने में दुश्मन के होश उड़ाने के लिए पहला राफेल विमान भारत के आसमान में होगा।
पांच वर्ष में मोदी सरकार ने क्यों नहीं खरीदा एक भी राफेल:मायावती

