सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में आठवें स्थान पर रहीं अनु रानी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: भाला फेंक में आठवें स्थान पर रहीं अनु रानी

Last updated: October 2, 2019 10:40 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

दोहा:भारत की अनु रानी ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन मंगलवार रात को फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए वह आठवें स्थान पर रहीं। अनु ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में अपने ग्रुप ए में 62.43 मीटर की थ्रो फेंक कर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन वह फाइनल में अपने इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं और 12 एथलीटों में आठवें स्थान पर रह गईं।
अनु की फाइनल में सर्वश्रेष्ठ थ्रो 61.12 मीटर रही। वैसे अनु यदि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहरा भी देतीं तो भी उन्हें सातवां स्थान ही मिलता। विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी अनु ने पहले प्रयास में 59.25 मीटर, दूसरे प्रयास में 61.12 मीटर, तीसरे प्रयास में 60.20 मीटर, चौथे प्रयास में 60.40 मीटर, पांचवें प्रयास में 58.49 मीटर और छठे प्रयास में 57.93 मीटर तक भाला फेंक सकीं।
ऑस्ट्रेलिया की कैसी ली बारबर ने 66.56 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण जीता। चीन की शियिंग लियू को 65.88 मीटर के साथ रजत और चीन की ही हुईहुई लियू को 65.49 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक मिला।
इससे पहले अनु ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में अपने ग्रुप ए में 57.05 मीटर की थ्रो के साथ शुरुआत की थी। उन्होंने अगली थ्रो 62.43 मीटर फेंककर 62.34 मीटर का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था जो इस साल मार्च में उन्होंने पटियाला में फेडरेशन कप में बनाया था। उनकी तीसरी थ्रो 60.50 मीटर की थी। वह अपने ग्रुप में एशियाई खेलों की चैंपियन चीन की लियू शी यिंग (63.48 मीटर) और स्लोवेनिया की रातेज मार्टिना (62.87 मीटर) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं थीं।
ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन पूरे होने के बाद अनु रानी ने ओवरऑल पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था। इस स्पर्धा में क्वॉलीफिकेशन के लिए 63.50 मीटर का न्यूनतम मापदंड या फिर 12 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रखा गया था।
दोनों ग्रुप के क्वॉलीफिकेशन पूरे होने के बाद चीन की हुईहुई लियू 67.27 मीटर के साथ सबसे आगे रहीं। अनु रानी के ऊपर तीन अन्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 65.29 मीटर, 63.48 मीटर और 62.87 मीटर थे। लेकिन फाइनल में अनु ने काफी निराश किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रोहित शर्मा ने टेस्ट में भी छक्कों का एकदम अनोखा रिकॉर्ड बनाया
Next Article बुजुर्गो के अधिकारों के लिए आगे आईं शमिता शेट्टी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर: छठे दिन जप दिवस का आयोजन, सभा अध्यक्ष व टीम ने की साध्वी श्री के दर्शन
social
September 14, 2026
सुर, शब्द और शख्सियत: साबरी ब्रदर्स की महफिल में गूंजे रूहानी नगमे, श्रोताओं ने लिया लाइव शो का भरपूर आनंद
entertainment
September 13, 2026
ओरी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से रोहित शेट्टी के साथ शेयर किया मस्ती भरा पल
entertainment
September 13, 2026
पर्युषण महापर्व का छठा दिवस जप दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 13, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?