सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वोट जरूर डालें मतदाता, लोकतंत्र के पर्व में बनें भागीदार: प्रधानमंत्री मोदी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

वोट जरूर डालें मतदाता, लोकतंत्र के पर्व में बनें भागीदार: प्रधानमंत्री मोदी

Last updated: October 21, 2019 8:24 am
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव और उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मतदान करने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभाओं के लिए चुनाव हो रहे हैं। भारत के विभिन्न हिस्सों में भी उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन राज्यों के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मुझे उम्मीद है कि बड़ी संख्या में युवा मतदान करेंगे।
पीएम मोदी ने हरियाणा चुनाव के लिए अलग से ट्वीट करते हुए लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदार बनें। इसके अलावा पीएम मोदी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भी एक अलग से ट्वीट किया है।
बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं।
वहीं, हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तृणमूल कार्यकर्ता ने बोला ‘जय श्रीराम’ तो साथियों ने ही कर दी पिटाई
Next Article करतारपुर दर्शन: पाकिस्तान के तीर्थयात्रियों से फीस लेने पर हरसिमरत कौर बोलीं, यह बेहद शर्मनाक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रणवीर सिंह बने BMW के नए ब्रांड एंबेसडर
Business entertainment
September 11, 2026
अनावश्यक नहीं बोलना भी है मौन की साधना : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
कांदिवली में पर्युषण पर्वाराधना का चतुर्थ दिवस वाणी संयम दिवस के रूप में मनाया गया
social
September 11, 2026
आदर्श नगर (सवाई माधोपुर) की पवित्र नगरी में पर्युषण पर्व की धूम
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?