By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस: पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, जंगलों और हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

विश्व पर्यावरण दिवस: पर्दे के बाहर भी प्रकृति के सच्चे साथी हैं अल्लू अर्जुन, जंगलों और हरित जीवनशैली को दे रहे हैं बढ़ावा

Last updated: June 5, 2026 3:20 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अल्लू अर्जुन आज भारत के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश की सीमाओं को पार कर दुनिया भर में फैली हुई है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस (परदे पर मौजूदगी) और नए ट्रेंड सेट करने वाली परफॉर्मेंस के लिए मशहूर अल्लू अर्जुन ने अपने नाम के चारों तरफ एक अलग ही क्रेज और कल्चरल फिनोमिसन खड़ी कर दी है। लेकिन, चकाचौंध भरी इस लाइमलाइट से दूर, वे नेचर के साथ भी एक बहुत ही गहरा और खास रिश्ता रखते हैं।
आज ‘वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे’ के मौके पर यह याद करना बेहद जरूरी है कि कैसे इस सुपरस्टार ने अक्सर ‘ग्रीन लिविंग’ के बारे में खुलकर बात की है, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियानों (प्लांटेशन ड्राइव्स) का समर्थन किया है, और लोगों को सचेत होकर पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया है। हरियाली के बीच वक्त बिताने से लेकर पर्यावरण के प्रति जागरूक आदतों को बढ़ावा देने तक, अल्लू अर्जुन बहुत ही शांत तरीके से अपने फैंस को एक सस्टेनेबल (टिकाऊ) और प्रकृति के अनुकूल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लगातार इंस्पायर कर रहे हैं।

वन संरक्षण के लिए आवाज़
2021 में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना वन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। यह जिम्मेदारी उनके पर्यावरण के प्रति लगाव को भी दर्शाती है। तब से वह अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल जंगलों को बचाने और जैव विविधता की रक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कर रहे हैं। अलग-अलग अभियानों और संदेशों के जरिए वह लोगों से प्रकृति को समझने, उसकी कद्र करने और उसे सुरक्षित रखने की अपील करते रहते हैं।

ग्रीन गिफ्टिंग को बढ़ावा
अल्लू अर्जुन ने हमेशा पारंपरिक गिफ्ट्स की जगह पौधे और बीज जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया है। उनका मानना है कि छोटे-छोटे कदम भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं। उनकी यह सोच न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है, बल्कि लोगों को जिम्मेदारी के साथ जीने के लिए भी प्रेरित करती है। उनके इस कदम से कई फैंस और करीबी लोग भी ग्रीन और सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

प्रकृति के बीच जीवन
अल्लू अर्जुन का प्रकृति प्रेम सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर और वर्कस्पेस में 100 से ज्यादा तरह के पौधे हैं, जिनकी वह देखभाल भी करते हैं। हरियाली से घिरा यह माहौल न सिर्फ उनके जीवन में सुकून लाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि वह प्रकृति से जुड़े रहने की कितनी कोशिश करते हैं। उनका यह तरीका इस बात का अच्छा उदाहरण है कि हरित जीवनशैली को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाया जा सकता है।

‘गो ग्रीन’ सोच को बढ़ावा
अल्लू अर्जुन ने कई “गो ग्रीन” पहलों का समर्थन किया है, जो पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और टिकाऊ आदतों को बढ़ावा देती हैं। चाहे सार्वजनिक कार्यक्रम हों या सोशल मीडिया, उन्होंने लोगों तक कचरा कम करने, संसाधनों को बचाने और स्वच्छ भविष्य बनाने का संदेश पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी लोकप्रियता इन जरूरी मुद्दों को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद करती है।

फिल्म सेट पर भी प्रकृति का ध्यान
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पुष्पा’ की शूटिंग के दौरान भी अल्लू अर्जुन ने जंगल और आसपास के प्राकृतिक माहौल का खास ध्यान रखा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि शूटिंग की गतिविधियों से पर्यावरण या पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुंचे। यह दिखाता है कि प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इसे अपने काम में भी अपनाते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
Next Article एक फिल्म, कई रूप: पेड्डी में राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एक फिल्म, कई रूप: पेड्डी में राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन
entertainment
June 5, 2026
‘ पेड्डी’ के लिए राम चरण को मिल रही नेशनल अवॉर्ड की मांग, फैंस ने की जमकर तारीफ
entertainment
June 4, 2026
पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ काकरोच का पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे किसान
state
June 4, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?