By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विराट कोहली के 6000 टेस्ट रन पूरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विराट कोहली के 6000 टेस्ट रन पूरे

Last updated: August 31, 2018 5:46 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

साउथैम्प्टन:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर मिली नाकामी को इस बार पीछे छोड़ते हुए यह साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें वर्तमान में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कहा जाता है। एजबैस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने विषम परिस्थितियों में 149 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि उसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उनका बल्ला खामोश रहा और वह दोनों पारियों में क्रमश: 23 और 17 रन ही बना सके है। भारत यह दोनों मैच हार कर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गया। लेकिन टीम इंडिया ने ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में वापसी का जज्बा दिखाते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 97 रन पर आउट हो गए और सिर्फ 3 रन से अपना 23वां टेस्ट शतक चूक गए। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने इस कसर को पूरा करते हुए 191 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना 23वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने मैच के हीरो कोहली ने दूसरी पारी में 103 रनों की पारी खेली. वह अब तक इस सीरिज में 440 रन बना चुके है।

भारत और इंग्लैंड के बीच साउथैप्टन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने एक मुकाम हासिल किया। अपनी पारी में 6 रन बनाते ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 6000 रनों का आंकड़ा छू लिया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेज 6000 टेस्ट रन पूरा किया है। सिर्फ सुनील गावस्कर ही इस मामले में उनसे आगे हैं…

सबसे तेज 6000 टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन, सहवाग व द्रविड़ से निकले आगे

नाम                    टेस्ट        पारी
सुनील गावस्कर    65         117
विराट कोहली       70         119
सचिन तेंदुलकर    76         120
सहवाग               72         123
द्रविड़                 73          125

टेस्ट में 6 हजार और वनडे में 9500 रन से ज्यादा बनाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी

नाम            वनडे        टेस्ट
सचिन       18426       15921
द्रविड़        10889       13288
गांगुली       11363       7212
कोहली       9979       6000

टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन बनाने वाले 9वें भारतीय
नाम        टेस्ट        रन
सचिन      200        15921
द्रविड़       164        13288
गावस्कर    125        10122
लक्ष्मण     131         8781
सहवाग     104         8586
गांगुली     113          7212
वेंगेसकर    116         6868
अजहरुद्दीन   99         6215
विश्वनाथ    91          6080

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सस्पेंस और कॉमेडी तो है लेकिन डराने में असफल ‘स्त्री’
Next Article देश के कॉलेजों में 80 हजार टीचर फर्जी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?