By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विजय और करुण से स्पष्टीकरण मांग सकता है बीसीसीआई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

विजय और करुण से स्पष्टीकरण मांग सकता है बीसीसीआई

Last updated: October 7, 2018 7:23 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) टीम से बाहर किए गए करुण नायर और मुरली विजय से एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति की ‘संवाद नीति’ पर की गई उनकी टिप्पणी के बारे में स्पष्टीकरण मांग सकता है। पता चला है कि विजय और नायर दोनों ने केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटरों के लिए बने नियमों का उल्लंघन किया है। न तो चयन समिति और न ही बीसीसीआई अधिकारियों को उनकी मीडिया के सामने की गई टिप्पणी पसंद आई।
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘विजय और करुण ने चयन नीति पर बोलकर अच्छा नहीं किया। यह केंद्रीय अनुबंध का उल्लघंन है। केंद्रीय अनुबंध के अनुसार कोई भी खिलाड़ी हाल में समाप्त हुए दौरे के बारे में 30 दिन तक कुछ नहीं बोल सकता। हैदराबाद में 11 अक्टूबर को सीओए की बैठक है और वहां इस मुद्दे को उठाया जा सकता है।’
हाल में नायर और विजय दोनों ने मीडिया में चयन समिति पर ‘संवाद की कमी’ का आरोप लगाया था जबकि मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने इस आरोप से इनकार किया था। सीओए प्रमुख विनोद राय ने यहां शनिवार को बैठक के बाद कहा, ‘यह सब बकवास है। चयन समिति की ओर से इस तरह का मामला नहीं आया है। हमारी चयन समिति स्वतंत्र कार्य करती है। जहां तक विजय और करुण के बयानों का संबंध है तो हमने उन पर फैसला करने का अधिकार चयनकर्ताओं पर छोड़ दिया है।’
करुण को इंग्लैंड में पूरी 5 मैचों की सीरीज में टीम में शामिल नहीं किया गया जबकि विजय को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों के बाद बाहर कर दिया गया और फिर वह एसेक्स के लिए 3 मैच खेलने चले गए। पता चला है कि चयनकर्ताओं को नायर के बजाय विजय के बयान से ज्यादा दुख हुआ है क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘अगर विजय को बताया गया नहीं होता तो वह एसेक्स के लिए काउंटी में नहीं खेला होता। वह सच्चाई नहीं बयां कर रहा।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अरुण जेटली बोल- कानून बना दें तो संभव हो जाएगा मोबाइल और बैंक खाते को आधार से जोड़ना
Next Article शिवरामकृष्णन ने कहा- ऑफर मिले तो मैं कोचिंग को तैयार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026
देशवासी एक साल तक न तो सोना खरीदें और न ही विदेश यात्रा पर जाएंः मोदी
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?