By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, अयोध्‍या में मंदिर निर्माण के लिए सरकार बनाए कानून
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, अयोध्‍या में मंदिर निर्माण के लिए सरकार बनाए कानून

Last updated: November 25, 2018 7:15 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद की हुंकार रैली में लोगों को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि है। जन्मभूमि हमेशा एक ही होती है। जो राम को भगवान मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं लेकिन जो नहीं मानते हैं वो भी उनकी मर्यादा का आदर करते हैं। हिंदू समाज बड़ा दयालु समाज है, सबके प्रति प्रेम रखने वाला समाज है।
उन्‍होंने कहा कि प्रतीकात्मक कारसेवा से मंदिर-मस्जिद विवाद की समस्या हल होने वाली नहीं है। खुदाई के बाद जो तथ्य सामने आए उससे भी यह साफ हुआ कि यहां रामलला का मंदिर है। उसे तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई। इंसाफ मिलने में होने वाली देरी अन्याय के बराबर है। कोर्ट द्वारा जनहित के मामले को टालते रहने का क्या मतलब है? कोर्ट को जल्दी से इसका निर्णय करना चाहिए। रामजन्मभूमि पर तलवार के बल पर मस्जिद बनाई गई। रामजन्मभूमि का अधिकार किसी और को क्यों देना?
भागवत ने कहा कि कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाना जरूरी है। अगर जनता सरकार पर दबाव बनाए तो मंदिर बन जाएगा। अगर मंदिर मसला कोर्ट की प्राथमिकता नहीं है तो सरकार सोचे इसका क्या करना है, कैसे कानून लाना है और मंदिर बनाना है। एक साल पहले मैंने ही कहा था कि धैर्य रखना है। लेकिन अब धैर्य नहीं रखना है, अब हमको जनजागरण करना है। उन्‍होंने कहा कि सत्य और न्याय को अगर आप टालते चले गए और टालते ही रहना है तो मेरी एक प्रार्थना है कि न्‍याय में देरी न्‍याय नहीं मिलने के बराबर है, यह संस्थानों में सिखाना नहीं चाहिए, इसे निकाल देना चाहिए।
भागवत ने कहा, राम ने उत्‍तर दक्षिण को एक धागे में पिरोया
भागवत ने कहा कि कभी-कभी यह सवाल आता है कि मंदिर की मांग क्यों कर रहे हैं? तो यह मांग न करें तो कौन सी मांग करें। हमारा भारत स्वतंत्र देश है इसलिए यह मांग करते हैं। डॉ. लोहिया ने अपनी किताब ‘राम कृष्ण और शिव’ में कहा है कि भारतीय समाज जीवन का वस्त्र जो प्राचीन समय में बुना गया, उसके उत्तर-दक्षिण धागे को श्री राम ने पिरोया, पूर्व-पश्चिम धागे को श्री कृष्ण ने पिरोया और भगवान शिव तो इस पूरे समाज के मन में छा गए हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि जब तक हम स्वतंत्र नहीं थे, हम चुप थे पर अब अपने मालिक बन गए हैं तो हमने अपनी चीजों को बिठाया। पहला काम सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया।
बाबर को मुसलमानों से जोड़ना गलत
भागवत ने कहा कि राम मंदिर बनना किसी के विरोध की बात नहीं है, अपने ‘स्व’ की बात है। अयोध्या का मंदिर बाबर के सेनापति ने ढहाया। उन्होंने कहा कि बाबर कौन था? कुछ लोग बाबर को मुसलमानों से जोड़ते हैं, यह गलत बात है। बाबर ने भारत पर चढ़ाई की और सैतपुर नामक जगह पर उसने कत्लेआम किया। तब सैतपुर में आदिगुरु नानकदेव जी मौजूद थे।
गुरुवाणी में गुरुनानक देव ने लिखा है कि पाप की बारात लेकर बाबर आया और उसने ऐसा कत्लेआम मचाया कि न हिंदू की न मुसलमान की शर्म रही धर्म रही। उन्होंने कहा कि जो उनको भगवान मानते हैं, पूजा करते हैं और जो उन्हें भगवान नहीं मानते हैं वे भी अपने देश की मर्यादा का प्रतीक मानते हैं इसीलिए मोहम्मद इकबाल ने भी राम को इमाम-ए-हिंद कहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
Next Article मुंबई सभा अध्यक्ष का चुनाव जीते नरेंद्र तांतेड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?