सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विद्रोही बच्चे बड़े होकर बनते हैं दयालु, शोध में हुआ खुलासा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
lifestyle

विद्रोही बच्चे बड़े होकर बनते हैं दयालु, शोध में हुआ खुलासा

Last updated: August 30, 2019 10:10 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अगर आपके किशोर उम्र के बच्चे भी विद्रोही व्यवहार करते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जो बच्चे किशोरावस्था में बड़ों की बातें नहीं सुनते और विद्रोही व्यवहार करते हैं वे बड़े होकर ज्यादा दयालु बनते हैं। एक हालिया शोध में यह दावा किया गया है।यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना और लीडेन यूनिवर्सिटी के एक शोध में पता चला है कि जो बच्चे कम उम्र में सिगरेट-शराब पीते हैं और मनोरंजन के नाम पर खतरे मोल लेते हैं वे वयस्क होते-होते काफी शांत हो जाते हैं और दूसरे के प्रति काफी दयालु हो जाते हैं।

दोनों तरह के व्यवहार को नियंत्रित करता है दिमाग: सामाजिक वैज्ञानिकों के अनुसार जरूरी नहीं है कि जो बच्चे किशोरावस्था में खराब व्यवहार करते हैं वे बड़े होकर भी बुरे ही बनेंगे। इस पर किया गया हालिया शोध सर्वे पर आधारित है। शोधकर्ताओं का मानना है कि सामाजिक रूप से सकारात्मक और जोखिम भरा व्यवहार दिमाग के एक हिस्से से जुड़ा हुआ है जो दोनों तरह के व्यवहार को नियंत्रित करता है। बढ़ती उम्र में बच्चों के बागी तेवरों को अभिभावक, शिक्षक, साइकोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ द्वारा ऐसा चरण माना जाता है जहां बच्चे हर सीमाओं को मानने से इनकार करते हैं क्योंकि वह एक वयस्क बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुके होते हैं। किशोरावस्था 10 साल से शुरू होकर 19 साल तक चलती है। यह अवधि एक बच्चे से दूसरे बच्चे पर निर्भर करती है। इसी समय बच्चे अपने आस-पास की दुनिया को देखते हैं और सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ने की जुगत में रहते हैं। इस उम्र में बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से बदलता रहता है। उनका दिमाग वयस्कों के दिमाग से अलग तरह से काम करता है इसलिए वे अलग तरह का व्यवहार करते हैं।

प्रतिभागियों पर तीन बार सर्वे: इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 210 लोगों का सर्वे किया। इस लोगों पर तीन बार सर्वे किया गया। पहली बार जब उनसे सवाल पूछे गए तब वे आठ से 25 साल के बीच थे और फिर दूसरी बार दो साल बाद और तीसरी बार फिर दो साल बाद उनसे सवाल-जवाब किया गया। इस दौरान उनका एमआरअई स्कैन भी किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के प्रोफेसर इव टेलजर ने कहा, हमारे शोध से पता चलता है कि मनोरंजन करना किशोरावस्था के दौरान विकास का एक कारक हो सकता है। किशोरावस्था दोनों ही जोखिम उठाने और मौके का फायदा उठाने का समय है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एमस मैरी कॉम को मिला एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार
Next Article करतारपुर कॉरिडोर: तनाव के बीच जीरो प्वाइंट पर आज होगी भारत-पाक वार्ता

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026
चेन्नई में ज्ञानशाला दिवस–2026 का भव्य आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?