By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल का प्रत्यर्पण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये मिशेल का प्रत्यर्पण

Last updated: December 5, 2018 6:19 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:अगुस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में बिचौलिये की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को मंगलवार रात यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। इसे सौदे में घूसखोरी के आरोपों की जांच कर रहीं भारतीय जांच एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने मंगलवार को ब्रिटिश नागरिक मिशेल के प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी, जिसके बाद उसे दुबई से एक विमान के जरिये भारत लाया गया। यूएई की शीर्ष अदालत ने पिछले महीने मिशेल के प्रर्त्यपण के निचले अदालत के फैसले पर मुहर लगाई थी। 54 साल के मिशेल से पूछताछ में सौदे में घूसखोरी के अहम राज खुल सकते हैं। भारतीय जांच एजेंसियां 3600 करोड़ रुपये के हेलीकाप्टर सौदे में मिशेल को दबोचने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थीं। इंटरपोल और सीआईडी ने आरोपी के प्रत्यर्पण में अहम भूमिका निभाई है।

घूसखोरी को तीन बिचौलियों ने अंजाम दिया
मिशेल सौदे के तीन बिचौलियों में से एक माना जाता है। सीबीआई का आरोप है कि मिशेल के अलावा गुइदो हश्के और कार्लो गेरोसा का भी घूसखोरी की रकम सौदे से जुड़े लोगों तक पहुंचाने में हाथ था। आरोपों के मुताबिक, अगुस्ता ने सौदा हासिल करने के लिए 423 करोड़ रुपये की घूस दी, जो डील की शर्तों का उल्लंघन था, इसमें मिशेल को 225 करोड़ दिए गए। सीबीआई का आरोप है कि सौदे की वजह से करीब 2666 करोड़ का नुकसान सरकार को हुआ।

भारत लाने की कोशिश पिछले साल शुरू हुई
भारत ने मिशेल के प्रत्यर्पण के लिए दुबई से 2017 में औपचारिक अनुरोध किया था। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के आधार पर तमाम सबूत और दस्तावेज यूएई सरकार को सौंपे गए थे। कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल करने के बाद जांच एजेंसियों ने इंटरपोल से संपर्क साधा था।

घूसखोरी में अहम कड़ी मिशेल
जांच एजेंसियों का दावा है कि मिशेल सौदे में दी गई रिश्वत के मामले में अहम कड़ी है। ईडी ने मिशेल के खिलाफ जून 2016 में दाखिल अपने आरोपपत्र में कहा था कि मिशेल ने दुबई में अपनी एक फर्म ग्लोबल सर्विसेज के जरिये दिल्ली में अपनी एक मीडिया फर्म तक घूस पहुंचाई। इस मीडिया फर्म में दो भारतीय भागीदार भी थे। रिश्वत की यह रकम अधिकारियों और सौदे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचाई गई। अगुस्तावेस्टलैंड ने दिखाया कि यह राशि सौदे से जुड़े कार्यों को पूरा करने की एवज में दी गई थी।

2014 में सौदा रद्द किया गया
घूसखोरी के आरोप सामने आने के बाद भारत ने एक जनवरी 2014 को इटली की कंपनी फिनमैकेनिका की सहायक ब्रिटिश कंपनी अगस्तावेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी एडब्ल्यू-101 हेलीकॉप्टर का सौदा रद्द कर दिया था।

सुषमा स्वराज यूएई दौरे पर 
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के आरोपी का प्रत्यर्पण ऐसे वक्त हुआ है, जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दो दिन के दौरे पर सोमवार को यूएई पहुंची थीं। सुषमा ने मंगलवार को यूएई के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद से अबूधाबी में व्यापक बातचीत की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक साथ तीन तलाक के आरोपित को बांबे हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत
Next Article देश का सबसे भारी-भरकम उपग्रह GSAT-11 लांच, बढ़ेगी इंटरनेट की रफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?