अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपने ‘स्काई फोर्स’ के को-स्टार अक्षय कुमार के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर वीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साल 2025 की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों कलाकार भारतीय वायुसेना के जवानों के रूप में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर के साथ वीर ने अक्षय कुमार के लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा है, “हैपी बर्थडे अक्षय कुमार सर”।
साझा की गई तस्वीर में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया एयर फोर्स की यूनिफॉर्म में एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के दौरान उनके बीच बनी शानदार दोस्ती और तालमेल की झलक भी दिखाती है।
गौरतलब है कि ‘स्काई फोर्स’ वीर पहाड़िया की डेब्यू फिल्म थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा की थी। फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।
अक्षय कुमार के जन्मदिन पर वीर का यह पोस्ट न सिर्फ उनके सम्मान और स्नेह को दर्शाता है, बल्कि ‘स्काई फोर्स’ की यादों को भी ताजा कर रहा है। फ़िलहाल अभिनेता का यह प्यारा संदेश सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
वीर पहाड़िया ने अक्षय कुमार को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, ‘स्काई फोर्स’ से साझा की खास तस्वीर

