वाशी। पर्युषण महापर्व की धर्म आराधना के लिए तीसरे दिन सामायिक दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद वाशी द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन अनुव्रत सभागार वाशी में आचार्य श्री महाश्रमण जी के उपासक श्रेणी से प्रवक्ता श्रीमान सुरेश जी बाफना उपासक कांतिलाल जी मेहता की उपस्थिति में 478 सामायिक हुई शुभारंभ नमस्कार महामंत्र त्रिपदी वंदना लोगस्स पाठ का ध्यान जप योग ध्यान योग का प्रयोग से किया एवं ज्ञानशाला परिवार द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।
प्रवक्ता उपासक सुरेश जी बाफना ने मंगल उध्बोधन में बताया जैन धर्म एवं तेरापंथ धर्म के सिद्धांत मर्यादा विशेषताएं एवं दान दया मूर्ति पूजा से संबंधित कई प्रश्नोत्तर चलाएं साथ कहां की सामायिक का अर्थ आत्मा में रहना है जो आत्मा में रहता है उसके समता का विकास होता है और जिसके पास समता है और दूनिया कि कुछ भी सुख सुविधा नही है तो भी उसके पास सब कुछ है और समता नहीं है और दुनिया की सारी सुख सुविधा है फिर भी उसके पास कुछ नहीं है आचार्य महाप्रज्ञ जी फरमाया करते थे महावीर के दर्शन को एक शब्द में कहना हो तो समता शब्द ज्यादा उपयोगी होगा समता से ही मैत्री अभय और सहिष्णुता का विकास होता है हम अपने जीवन मे समता का विकास करें जिससे हमारे मोक्ष की मंजिल नजदीक हो सके यही काम्य है उपासक श्री कांतिलाल जी मेहता ने अपने वक्तव्य में सामायिक के दो प्रकार द्रव्य सामायिक और भाव सामायिक के बारे में बताते हुए कहा कि हम भाव सामायिक करें सामायिक में किसी प्रकार की सावध क्रिया ना करें मिश्रीमलजी सुराणा एवं गुरुदेव तुलसी के बड़े भ्राता श्री मोहनलाल जी खटेड के सामायीक की व्याख्या करते हुए हम भी ऐसी सामायिक करें ऐसी प्रेरणा दी आचार्य श्रीमहाश्रमण जी की दृष्टी के अनुसार शनिवार 7:00 से 8:00 की सामायिक अवश्य करें वाशी मे सामायिक परिवार है उसमें भी अधिक से अधिक भाई-बहन जुडे सामायिक में आहार शुद्धि क्षेत्र शुद्धि एवं भाव की शुद्धि का ध्यान रखा जाए अंत में त्याग पचखान एवं श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति तेरापंथ सभा अध्यक्ष संपतलाल जी बागरेचा तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राकेश जी चंडालिया कोषाध्यक्ष मुकेश जी बाफना अनुव्रत ट्रस्ट से लादूलालजी श्रीश्रीमाल विमलजी सांभर नीरजजी बम अनिलजी सिंघवी विनोदजी बाफना भगवतीलालजी चपलोत हस्तीमलजी चंडालिया कमलेशजी सियाल निर्मलजी चपलोत निर्मलजी सिंघवी विनोदजी खिमेशरा शांतिलाल जी धोखा उत्तमजी धोखा सुरेशजी बागरेचा सुनीलजी सोनी अजीतजी कच्छारा ललितजी बोहरा नरेंद्रजी वडाला अशोकजी धर्मावत बसंतीलालजी बाफना गणपतलाल जी धोखा केसरीमलजी गादिया अमरचंद जी बरलोटा अशोक जी श्रीश्रीमाल भीकमचंदजी सेमलानी लक्ष्मी लाल जी गोखरू मनोहरजी संचेती लक्ष्मीलालजी हिरण अशोकजी श्रीमाल विमलजी श्रीमाल संध्या कोठारी संगीता बाफना नीमा धोखा सुमन बाफना लीला श्रीमाल प्रेक्षा कोठारी रेखा धाकड़ रंजना हिरण एवं नवी मुंबई क्षेत्र से गणमान्य की उपस्थिति सामायिक दिवस को सफल बनाने के लिए गौतम लोड़ा चेतन चंडालिया धवल सिंघवी महावीर रांका ललित कच्छारा विनोद लोढ़ा दिलीप सोलंकी देवेंद्र गोखरू का सहयोग रहा कार्यक्रम का कुशल संचालन तेयूप के मंत्री जितेंद्रजी सिंघवी ने किया यह जानकारी तेरापंथ युवक परिषद पूर्व कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया ने दिया।
वाशीः ‘श्रावक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है सामायिक’

