वाशी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद,वाशी नवी मुंबई के तत्वावधान में सरगम क्वार्टर फाइनल तीन-2025 का भव्य आयोजन भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन,वाशी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तरीय संगीत प्रतियोगिता का उद्धघाटन आभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जी डागा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन सोनी ने नमस्कार महामंत्र के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर आरजे राजुल ने अपने सुरमय अंदाज़ में किया। स्वागत वक्तव्य तेरापंथ युवक परिषद वाशी अध्यक्ष अरविंद खाटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया।
देश के अलग-अलग राज्यों से आई 12 टीमों ने भाग लेकर दो राउंड में सुरों की प्रस्तुति दी। प्रथम राउंड: तीर्थंकर स्तुति द्वितीय राउंड:गणाधिपति आचार्य तुलसी पर आधारित प्रस्तुति, दोनों राउंड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 6 टीमों का सरगम सेमीफाइनल के लिए चयन किया गया: तरंगिणी दिल्ली, अंतरनाद भांडुप, समर्पण चेन्नई,ताल तरंग मुंबई, स्वरांगिणी डोंबिवली, अमृतध्वनी डोंबिवली। प्रतियोगियो का मूल्यांकन मनीषा एवं निलेश गायकवाड़ द्वारा किया गया। मुख्य प्रायोजक आभातेयुप कार्यकारणी एवं सरगम टीम सदस्य अर्जुन गर्व सोनी, आतिथ्य सत्कार प्रायोजक तेरापंथ युवक परिषद वाशी एवं युवा साथी टीम थे।
कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा,उपाध्यक्ष जयेश मेहता (द्वितीय) महामंत्री अमित नाहटा,सहमंत्री(प्रथम) भूपेश कोठारी,सहमंत्री (द्वितीय) लकी कोठारी,कोषाध्यक्ष नरेश सोनी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भलावत, संदीप कोठारी, सरगम टीम एवं आभातेयुप कार्यकारिणी के सदस्यगण तेरापंथी सभा वाशी अध्यक्ष पंकज चंडालिया, कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया,भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन अध्यक्ष कमलेश बोहरा, महामंत्री गौतम कोठारी,कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडाला, निवर्तमान अध्यक्ष ललित बाफना,महामंत्री बाबूलाल बाफना,कोषाध्यक्ष ललित बोहरा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, मुंबई सभा मंत्री दिनेश सुतरिया, तेयुप मंत्री निलेश कोठारी, तेयुप कोषाध्यक्ष कैलाश गुंदेचा, महिला मंडल वाशी अध्यक्षा रेखा कोठारी,मंत्री सीमा मेहता की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने सुशील कोठारी,शंकर कोठारी, महावीर सोनी,राकेश चंडालिया, नितेश बाफना, विनोद लोढ़ा सहयोग सराहनीय रहा। इस संगीतमय आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को मंच देने के साथ साथ तेरापंथ समाज में संगठनात्मक एकता और संस्कृति की मिठास को भी उजागर किया। यह जानकारी प्रवीण चोरड़िया ने दी।
वाशी नवी मुंबई में सरगम क्वार्टर फाइनल-3 का कार्यक्रम संपन्न

