- नाइस इन्श्योरेंस ने ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ किया इंश्योरेंस जागरूकता कार्यक्रम
मुंबई। आज के भागदौड़ वाली ज़िंदगी में इन्श्योरेंस का महत्व काफी बढ़ चुका है। दुकान, मकान, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी या ज़िंदगी, हर चीज़ का इन्श्योरेंस करवाना बहुत जरूरी हो गया है। एक तरफ जहां लोगों में महंगाई, बेरोजगारी और बीमारियों का दायरा काफी बढ़ चुका है, वहीं चोरी, छिनैती, लूटपाट एवं आग सहित कई तरह की प्राकृतिक घटनायें बढ़ी हैं। जिसके चलते इन चीज़ों से अगर कोई चीज़ हमारा बचाव कर सकता है तो वह है इन्श्योरेंस। इन्श्योरेंस से न केवल नुक्सान हुई चीज़ों का क्लेम मिलता है बल्कि बीमारी के समय इलाज में लगने वाले भारी भरकम खर्च भी हमें मिल जाता है, जिससे हमारे जीवन की रक्षा भी हो जाती है।
इन्हीं चीज़ों का ध्यान रखते हुए नाइस इन्श्योरेंस लैंडमार्क के गणपतजी डागलिया एवं चिरागजी डागलिया इश्योरेंस सम्बन्धी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसमें हर क्षेत्र के लोग दिलचस्पी भी ले रहे हैं। इसी क्रम में पिछले दिनों डी डी इमेज प्रिमाइसेस कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, मुंबई ने अपने भवन के सदस्यों के काम इसी तरह की एक विशेष बैठक का आयोजन किया। यह बैठक मूल रूप से ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ इंश्योरेंस जागरूकता कार्यक्रम के रूप में आयोजित हुआ। बैठक में अध्यक्ष जयेश गेमावत, कोषाध्यक्ष किशन राठौड़, गणपत डागलिया, मनीष पालरेचा निखिल डागलिया रमेश राठौड़ रूपेश धाकड़ मनोज बोहरा हस्तीमल डांगी जीतू कोठारी अनिल जैन समिति डागा कोरल चेतन सुनील जैन महन लाल जी गोधानी और अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस भवन में अधिकांश सदस्य ज्वेलरी का व्यवसाय करते हैं।
इस बैठक में, नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के सह-संस्थापक चिराग डागलिया को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने ज्वेलरी इंश्योरेंस, मेडिक्लेम और टर्म लाइफ इंश्योरेंस के महत्व को विस्तार से समझाया। चिराग डागलिया ने उपस्थित सदस्यों को इंश्योरेंस के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक किया और उनकी शंकाओं का समाधान किया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कई प्रश्न पूछे, जिनका चिराग डागलिया ने संतोषजनक उत्तर दिया। सदस्यों ने कहा कि उन्हें इंश्योरेंस के कई प्रावधानों के बारे में पता नहीं था, लेकिन इस बैठक के बाद उनकी आंखें खुल गईं। सभी ने चिराग डागलिया की प्रस्तुति की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
इस जागरूकता बैठक से सदस्यों को इंश्योरेंस के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से समझने का अवसर मिला। बैठक के बाद, सदस्यों ने इंश्योरेंस के प्रति अपनी समझ में वृद्धि महसूस की और इसके महत्व को समझा।
बैठक में ज्वेलरी इंश्योरेंस, मेडिक्लेम और टर्म लाइफ इंश्योरेंस के महत्व को समझाया गया साथ ही सदस्यों को इंश्योरेंस के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। तमाम प्रश्नों का समाधान किया गया जिससे उपस्थित लोगों ने इंश्योरेंस के प्रति अपनी समझ में वृद्धि महसूस की। यह जानकारी मंत्री निर्मल डागलिया ने दी।

