वाशी। ते. म. म. के निर्देशानुसार, तेरापंथ महिल मंडल मुम्बई के तत्वावधान में वाशी महिला मंडल वाशी द्वारा “वी” कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। जागृति ग्रुप की बहनो द्वारा अजीत प्रभु चौबीसी को मंगलाचरण के रूप में गाया।भक्ताम्बर के 5 से 8 पद्य की लिखित प्रतियोगिता हुई ,जिसमे प्रथम एवं द्वितीय के नाम इस प्रकार है।
भक्ताम्बर में प्रथम नम्रता खाटेड, द्वितीय सेजल सिंयाल तथा रेखा मेहता रहीं। निबंध “रिश्तों की किताब बने आफताब” प्रतियोगिता में भाग लिया उनके नाम वाशी सहसंयोजिका नीमा जी धोका ने घोषित किये और प्रथम विजेता रहीं। निबन्ध प्रथम सीमा चपलोत तथा द्वितीय अनिता सिंयाल रहीं।
जज की भूमिका संजू जी दुग्गड़ ने निभाई। वाशी महिला मंडल संयोजिका संध्या जी कोठारी ने नारीलोक से जुड़ने के लिए कहा और नारीलोक में हर महीने जो कार्यशाला या कोई और भी प्रतियोगिता होती है उनसे जुड़ने के लिए मंडल की बहनो को प्रेरित किया। we की कार्यशाला में वक़्त के रूप में अणुव्रत सेवी प्रो. ललिता जी जोगड पधारे, संगीता जी बापना ने उनका परिचय दिया।प्रो.ललिता जी जोगड ने दाम्पत्य जीवन किस तरह से खुशहाल रखे, कैसे सामंजस्य बिठाये, कैसे सॉरी ओर थैंक यू जैसे छोटे शब्द हमारे जीवन मे महत्व रखते है, इस पर मंडल की बहनो को समझाया।साथ ही खुलकर हँसने से हमारे जीवन पर कितना अच्छा असर होता है बताया।
मु. ते. म. म. कार्यसमिति सदस्य वनिता जी बापना, वाशी म.म.की परामर्शक बहने, गीताजी चपलोत मीना जी बाफना भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा धाकड़,पूनम दुग्गड़,रेखा मेहता, सीमा कोठारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सेजल सिंयाल ने किया।
वाशी महिला मंडल ने किया ‘वी’ कार्यशाला का आयोजन

