मुंबई : बॉलीवुड की जगमगाती रंगीन दुनिया को अपने फन और हुनर से और अधिक सजाकर चार चांद लगानेवाले लोगों को सम्मानित करने के लिए “बॉलीवुड लिजेंड एवार्ड 2019” का शानदार आयोजन किया गया। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस यादगार अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड एवं मीडिया जगत की अनेकों हस्तियां उपस्थित थीं। म्युज़िक डायरेक्टर दिलीप सेन, ज्योतिर्विद अटलांटा कश्यप इस अवसर पर उपस्थित थे। आयोजन में बॉलीवुड में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अमित मिश्रा, पीसी कपाड़िया, फोटोग्राफी के लिए बाबा लोंढे, अभिनय के लिए अली खान, संगीत के लिए शिवराम परमार, गीतकार संजय मिश्रा, पी आर ओ के लिए संजयभूषण पटियाला व अब्दुल कादिर सहित अनेकों कैटेगरी में विभिन्न लोगों को एवार्ड दिए गए। अवार्ड फंक्शन में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

